{"_id":"61000cebc96cbf0063414d14","slug":"fake-call-center-exposed-in-delhi-used-to-bluff-snapdeal-customers-to-win-xuv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा: स्नैपडील के ग्राहकों को एक्सयूवी जीतने का देते थे झांसा, निशाने पर होते थे तमिलनाडु के ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा: स्नैपडील के ग्राहकों को एक्सयूवी जीतने का देते थे झांसा, निशाने पर होते थे तमिलनाडु के ग्राहक
Tue, 27 Jul 2021 07:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:10 PM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवादा बिहार निवासी राजन कुमार, गया बिहार निवासी सोनू कुमार, मंगोलपुरी निवासी ज्योति, पुष्पा, वजीरपुर निवासी संगीता, शकूरपुर निवासी धनलक्ष्मी और जनकपुरी निवासी प्रिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नार्थ रोहिणी थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तमिलनाडु के स्नैपडील ग्राहकों को महेंद्रा एक्सयूवी जीतने का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे। पुलिस ने सेंटर से 12 मोबाइल फोन, 5 सिम, स्नैपडील के 9 स्टाम्प और सात रजिस्टर बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवादा बिहार निवासी राजन कुमार, गया बिहार निवासी सोनू कुमार, मंगोलपुरी निवासी ज्योति, पुष्पा, वजीरपुर निवासी संगीता, शकूरपुर निवासी धनलक्ष्मी और जनकपुरी निवासी प्रिया के रूप में हुई है।
रोहिणी पुलिस जिले में चल रहे फर्जी कॉल सेंटरों की लगतार जानकारी इकट्ठा कर रही थी। जो ग्राहकों से ठगी को अंजाम देते हैं। 26 जुलाई को नार्थ रोहिणी पुलिस को रोहिणी सेक्टर 8 में एक फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस टीम ने उक्त कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां पांच महिलाएं ग्राहकों से फोन पर बात कर उसे ठगने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सेंटर से पांच महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तमिलनाडु के स्नैपडील के ग्राहकों के डाटा इकट्ठा करते थे। फिर स्नैपडील का कर्मचारी बताकर उनको फोन कर उनसे बात करते थे।

ग्राहकों को बताते थे कि उन्होने एक महेंद्रा एक्सयूवी पांच सौ कार जीती है, जिसकी कीमत 12.80 लाख है। लेकिन कार को पाने के लिए उन्हें एक फीसदी जीएसटी का भुगतान करना होगा। ग्राहकों को आश्वस्त करने के बाद वह उनसे बैंक की जानकारी, आधार , पेन कार्ड और फोटो देने के लिए कहते थे।
बैंक खाते में पैसे आने के बाद ग्राहक के नंबर को ब्लॉक कर देते थे। पुलिस ने बताया सेंटर में काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं तमिलनाडु की है, जिसकी वजह से उनके निशाने पर तमिलनाडु के स्नैप डील के ग्राहक होते थे। पुलिस खातों की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों से कितने लोगों से ठगी कर चुके हैं।