फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Facility to take online marksheet of nine years ago started

नौ साल पहले की मार्कशीट ऑनलाइन लेने की सुविधा शुरू

Wed, 27 Oct 2021 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Facility to take online marksheet of nine years ago started
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीते सालों की मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध कराने की सुविधा की शुरूआत कर दी है। इस सुविधा के तहत डीयू ने वर्ष 2012 नवंबर-दिसंबर से वर्ष 2021 तक की मार्कशीट को अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। अब विद्यार्थी नौ साल पहले तक की मार्कशीट को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये सुविधा मिलने से अब छात्रों को कैंपस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चूंकि 2012 से पहले मैनुअल रिजल्ट दिया जाता था। ऐसे में उससे पहले का रिजल्ट ऑनलाइन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

डीयू ने जुलाई माह से इस सुविधा को देने के लिए काम करना शुरू किया था। इसके तहत छात्रों को वर्ष 2012 नवंबर-दिसंबर से वर्ष 2020 मई-जून परीक्षा के रिजल्ट की मार्कशीट लेने के लिए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। वर्ष 2020 नवंबर-दिसंबर और वर्ष 2021 मई-जून के रिजल्ट के लिए भुगतान नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक यदि विद्यार्थी की मार्कशीट खो गई, प्रिंट आउट खराब हो गया या फिर पीडीएफ सेेव नहीं किया तो वह केवल छह माह पहले तक की डुप्लीकेेट मार्कशीट प्राप्त कर सकते थे।

इससे पहले की मार्कशीट लेने के लिए उन्हें परीक्षा शाखा आना पड़ता है।
मई-जून 2021 और नवंबर-दिसंबर 2020 के रिजल्ट में यदि अनुपस्थित रहे हों और रिजल्ट अवेटिड लिखा हो तो ऐसे छात्रों को अपने कॉलेज से संपर्क करना होगा। छात्रों को अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए रोल नंबर, कॉलेज का नाम, जन्म तिथि और अपना नाम लिखना होगा। साथ ही किस वर्ष व किस सेमेस्टर की मार्कशीट चाहिए, यह पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed