{"_id":"5f90d2888ebc3eefba412caa","slug":"extortionist-arrested-who-demanded-25-lakh-from-bjp-vice-president-of-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के भाजपा उपाध्यक्ष से 25 लाख रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के भाजपा उपाध्यक्ष से 25 लाख रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
Thu, 22 Oct 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक मिथिलेश तिवारी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बिहार पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद आरोपी राजेश यादव को उत्तम नगर के महारानी एंक्लेव से दबोचा गया। बुधवार को कोर्ट में पेश कर बिहार पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किसके कहने पर रंगदारी मांग रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मिथिलेश तिवारी बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मिथिलेश ने पुलिस को बताया था कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे।
विज्ञापन
कभी विदेशी नंबर तो कभी भारतीय नंबरों से कॉल कर उन्हें धमकी दी जाती थीं। 18 अक्तूबर को भी उन्हें कॉल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की मांग की गई थी। मिथिलेश ने गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
छानबीन में पता चला कि जिस नंबर से फोन कर उन्हें धमकी दी गई थी वह दिल्ली का है। फौरन एक टीम को बिहार से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। दिल्ली पहुंचकर स्पेशल सेल और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि नंबर की लोकेशन उत्तम नगर की है। टावर की लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम उत्तम नगर के जेजे कलस्टर इलाके में पहुंची।
वहां महारानी एंक्लेव के पास से आरोपी राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। राजेश बिहार के सिवान का रहने वाला है। वह वर्षों से उत्तम नगर में मोबाइल चार्जर बनाने की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर का काम करता है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसके कहने पर आरोपी ने कॉल कर धमकी दी थी।