{"_id":"633b17e842fd1f3b0c344969","slug":"extortion-sought-to-compensate-for-the-loss-crime-patrol-a-plan-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुकसान की भरपाई के लिए मांगी रंगदारी: क्राइम पेट्रोल देख बनाई योजना, पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुकसान की भरपाई के लिए मांगी रंगदारी: क्राइम पेट्रोल देख बनाई योजना, पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार
Mon, 03 Oct 2022 11:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:07 PM IST
सार
शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में जुए में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर ने महिला कारोबारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। महिला पर दबाव बनाने के लिए आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर छेनू पहलवान का भाई गुड्डू बताया। वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपी ने क्राइम पेट्रोल, सीआईडी और दूसरे सीरियल देखकर योजना बनाई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में जुए में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर ने महिला कारोबारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। महिला पर दबाव बनाने के लिए आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर छेनू पहलवान का भाई गुड्डू बताया। वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपी ने क्राइम पेट्रोल, सीआईडी और दूसरे सीरियल देखकर योजना बनाई। लेकिन वारदात के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस गुत्थी को सुलझा लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहसिन खान (29) के रूप में हुई है। आरोपी खुद को प्रॉपर्टी डीलर बता रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल और सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है। सीमापुरी थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि शनिवार को सीमापुरी निवासी महिला अफसाना परवीन ने पुलिस से रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी थी। अफसाना ने बताया कि उनका और पति का आयुर्वेदिक दवाईयों का कारोबार है। दोनों एरिया में बड़ी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। आरोपी ने अफसाना को कॉल कर 15 लाख की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर अफसाना के पति शखावत हुसैन व बेटे को मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद फौरन पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच की तो पता चला कि रंगदारी मांगने वाला सीमापुरी इलाके का ही रहने वाला है। जिस मोबाइल नंबर से पीड़िता को कॉल की जा रही थी वह एक माह पूर्व यमुना विहार से चोरी हुआ था। छानबीन के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी मोहसिन को सीमापुरी इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अफसाना को कॉल करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी का कहना था कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। उसे एक दोस्त के जरिये जुए की लत लग गई थी। जिसकी वजह से उसे भारी नुकसान हुआ था। वह नुकसान की भरपाई करने के लिए बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता था। इसके लिए उसने क्राइम पेट्रोल और सीआईडी जैसे सीरियल देखे। बाद में उसने गैंगस्टर छेनू के नाम पर रंगदारी मांगने की योजना बनाकर चोरी के मोबाइल और सिमकार्ड का इंतजाम किया। उसे यकीन था कि पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर ही दबोच लिया।