{"_id":"649af6b0c8b9f469810b5428","slug":"ev-travel-in-delhi-is-cheap-and-accessible-ashram-news-c-340-1-del1011-17287-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सस्ता और सुलभ है दिल्ली में ईवी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सस्ता और सुलभ है दिल्ली में ईवी का सफर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया 42 ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन, अब 53 जगहों पर स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों का सफर सस्ता और सुलभ है। मंगलवार को 42 नए चार्जिंग स्टेशन शुरू होने के बाद अब ईवी को ईंधन की भी दिक्कत नहीं होगी। इन स्टेशनों पर तीन रुपये की दर से चार्जिंग की जा सकेगी। इससे ई-स्कूटर व कार से चलने पर खर्च 7 पैसे व 36 पैसे प्रति किलोमीटर बैठेगा। वहीं, 250 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से इंतजार भी खत्म होगा। दिलचस्प यह है कि देशभर के एक तिहाई चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में ही हैं, जबकि ई-वाहनों की संख्या दिल्ली में पूरे देश का 50 फीसदी बैठती है। दिल्ली में इनकी सालाना बढ़ोतरी भी 13 फीसदी की दर से हो रही है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 6 फीसदी है।
नए चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब 53 लोकेशनों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो गए हैं। यहां 4646 चार्जिंग पॉइंट हैं। साथ ही 250 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन हैं, जहां तत्काल बैटरी बदलकर आगे का सफर जारी रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर काफी समस्या रहती है।
दिल्ली में 13 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन
दिल्ली में खरीदे जा रहे नए वाहनों में 13 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जबकि पूरे देश में केवल 6 फीसदी वाहन ही इलेक्ट्रिक के होते हैं। दिल्ली में अगस्त 2020 से लेकर अब तक 1.28 लाख इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा चुके हैं। दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की तारीफ नीति आयोग ने की है। साथ ही दुनिया के बड़े-बड़े शहर कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क के अंदर जो इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी है, उससे दिल्ली की तुलना की जा रही है।
विज्ञापन
इसलिए बढ़ रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन
- सब्सिडी
- चार्जिंग स्टेशन
- इलेक्ट्रिक व्हीकल का खर्च
यह आता है खर्च
इलेक्ट्रिक स्कूटर - 7 पैसे प्रति किलोमीटर
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर - 9 पैसे प्रति किलोमीटर
इलेक्ट्रिक कार - 36 पैसे प्रति किलोमीटर
दिल्ली में 24 घंटे फ्री बिजली
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली मिल रही है, जबकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पावर कट लग रहे हैं। दिल्ली के वायु प्रदूषण में 30 फीसदी का योगदान है। इस नीति का उद्देश्य 2024 तक नए वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत तक करना है। इस नीति के जरिये विशेष रूप से दोपहिया, तीन पहिया और सार्वजनिक इस्तेमाल के वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया।
दिल्ली वाले थे प्रदूषण से परेशान
समारोह में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में लोग अक्सर प्रदूषण से परेशान रहते थे खासकर साल के कुछ महीने ऐसे आते, जब प्रदूषण बढ़ जाता। इससे निपटने के लिए दिल्लीवालों ने केजरीवाल सरकार के साथ मिलकर पिछले 8 साल में प्रयास किया। इन प्रयासों में से एक बहुत महत्वपूर्ण प्रयास दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी है। दिल्ली के स्टेशनों पर जिस रेट पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज कर सकते हैं, यह न सिर्फ देश में, बल्कि दुनियाभर में सबसे सस्ता है।
4600 चार्जिंग प्वाइंट्स की स्थिति
- 425 चार्जिंग प्वाइंट्स को दिल्ली सरकार ने किया स्थापित
- 1580 चार्जिंग प्वाइंट्स को निजी व्यक्तियों और आरडब्ल्यूए ने किया स्थापित
- 2595 चार्जिंग प्वाइंट्स को उद्यमियों ने किया स्थापित
- पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित किए जा रहे 100 चार्जिंग स्टेशन
53 लोकेशन पर है पब्लिक चार्जिंग स्टेशन
3.3 केवी की धीमी चार्जिंग पॉइंट की कुल संख्या - 285
7.5 केवी की धीमी चार्जिंग पॉइंट की कुल संख्या - 23
मध्यम गति वाले चार्जिंग पॉइंट (15-22 केवी) - 32
तेज चार्जिंग पॉइंट (22 केवी) - 23
बैटरी स्वैपिंग सुविधा- 62