फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Epidemic in Delhi: Corona infected more, less healthy in a week, experts expressed this apprehension

दिल्ली में महामारी : एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित हुए ज्यादा, स्वस्थ कम, विशेषज्ञों ने जताई यह आशंका

Sat, 07 May 2022 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 05:44 AM IST
सार

29 अप्रैल से 5 मई तक 9821 मरीज मिले, 9320 रोगियों ने कोरोना संक्रमण को हराया। विशेषज्ञों का कहना है कि एक सप्ताह तक संक्रमण दर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आशंका है कि नए मरीज और बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Epidemic in Delhi: Corona infected more, less healthy in a week, experts expressed this apprehension
राजस्थान कोरोना अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच बीते एक सप्ताह में लोग ठीक होने से ज्यादा संक्रमित हुए हैं। यही वजह है कि सक्रिय मरीजों के आंकड़ों में खास बदलाव नहीं है। ठीक व संक्रमितों की संख्या में 501 मरीजों का अंतर दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक सप्ताह तक संक्रमण दर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आशंका है कि नए मरीज और बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 29 अप्रैल से 5 मई तक दिल्ली में कुल 9821 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9320 है। 5 मई तक सक्रिय मरीजों की संख्या 5609 थी। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 1486 मरीजों ने 4 मई को कोरोना को हराया था। वहीं, इन दिनों में सबसे अधिक मामले 29 अप्रैल को 1607 मिले थे। राहत की बात यह है कि इन दिनों होने वाली मौत का ग्राफ का नहीं    बढ़ा है, जो कि शून्य व एक या दो के बीच ही रहा।
विज्ञापन


ज्यादातर मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार : दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोविड अस्पताल लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस समय अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार वाले अधिक मरीज आ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटे में अस्पताल में दो मरीजों ने कोरोना को हराया, जिसके बाद भर्ती मरीजों की संख्या सिर्फ 10 रह गई है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मास्क न लगाने के कारण लगातार नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी    दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह बाद सर्वाधिक 1656 संक्रमित
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1656 नए मरीज मिले हैं, जो कि चार फरवरी के बाद से सबसे अधिक हैं। चार फरवरी को 2272 मरीज मिले थे। इसके अगले दिन 1604 नए रोगी मिले थे। राहत की बात यह है कि बीते एक दिन में 1306 लोगों ने कोरोना को हराया और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। फिलहाल संक्रमण दर 5.39 फीसदी है, जो बीते एक दिन के मुकाबले कम है। इससे एक दिन पहले संक्रमण दर 6.35 दर्ज की गई थी।


भारती कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा कोरोना संक्रमित
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध जनकपुरी स्थित भारती कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई है। बीकॉम अंतिम वर्ष की इस छात्रा की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट बुधवार शाम पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद हॉस्टल की अन्य 70 छात्राओं को सात दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed