फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Electricity crisis: Delhi minister satyendra jain says one day coal stock remains ntpc responds

बिजली संकट: दिल्ली ऊर्जा मंत्री बोले- एक दिन का कोयला बचा, एनटीपीसी ने कहा- कोई कमी नहीं

Fri, 29 Apr 2022 03:46 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Apr 2022 03:46 PM IST
सार

कोयले की भारी कमी के बीच दिल्ली सरकार ने गुरुवार को आशंका जताई थी कि मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों समेत अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति में समस्या आ सकती है।

विज्ञापन
Electricity crisis: Delhi minister satyendra jain says one day coal stock remains ntpc responds
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि सिर्फ एक दिन का कोयला बचा है और आगामी दिनों में बिजली संकट और ज्यादा गहराएगा जबकि एनटीपीसी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उसके पास कोयले का पूरा स्टॉक है और ऊंचाहार व दादरी स्थित उसके स्टेशन पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने स्थिति का अंदाजा लगाने के लिए एक आपातकालीन बैठक की थी और दिल्ली को बिजली आवंटित कर रहे ऊर्जा संयंत्रों को कोयले की उचित मात्रा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र को पत्र लिखकर आग्रह किया था।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि पूरे देश में कोयले की कमी है। हमारे पास बिजली का कोई बैकअप नहीं है। नियमतः 21 दिन का कोयला होना चाहिए, अभी एक दिन का बच रहा है। बिजली पॉवर प्लांट में बनती है। केंद्र सरकार से अपील है कि स्थिति ठीक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में पैसे की कमी नहीं है, रैक भी कम हुई है। पॉवर प्लांट बंद होगा तो निश्चित तौर पर दिक्कत आएगी। बिजली की समस्या पैदा हो जायेगी।

एनटीपीसी ने स्पष्ट की स्थिति- पूरी क्षमता से चल रहे ऊंचाहार और दादरी स्टेशन

देशभर में बिजली संकट के बीच नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि ऊंचाहार और दादरी में स्थित उसके संयंत्र 100 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता के साथ चल रहे हैं।

एनटीपीसी ने ट्वीट किया, ''ऊंचाहार और दादरी स्टेशन 100 फीसदी से ज्यादा क्षमता से चल रहे हैं। ऊंचाहार की सभी छह यूनिट जबकि दादरी की वार्षिक जीर्णोद्धार के कारण एक छोड़कर सभी यूनिट अपने पूरे लोड के साथ चल रहे हैं।''

एनटीपीसी के अनुसार, दादरी की छह और ऊंचाहार की पांच यूनिटें पूरी क्षमता से चल रही हैं और उन्हें कोयले की नियमित सप्लाई मिल रही है। फिलहाल दादरी में 1,40,000 मीट्रिक टन और ऊंचाहार में 95,000 मीट्रिक टन कोयला स्टॉक है। कोयला आपूर्ति के आयात पर बात चल रही है।

सीएम केजरीवाल बोले- तत्काल और ठोस कदम उठाने की जरूरत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देशभर में बिजली संकट से निपटने के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि वे कैसे भी करके दिल्ली में बिजली संकट से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में बिजली संकट बहुत ज्यादा चिंता का विषय है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''देश में बिजली का भारी किल्लत है। दिल्ली में हमने अब तक कैसे भी करके स्थिति को संभाला हुआ है। पूरे देश में स्थिति बहुत विकराल है। हमें साथ मिलकर जल्द ही इसका समाधान निकालना होगा। इस समस्या से निपटने के लिए तत्काल और ठोक कदम उठाने की जरूरत है।''

कोयले की भारी कमी के बीच दिल्ली सरकार ने गुरुवार को आशंका जताई थी कि मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों समेत अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति में समस्या आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed