फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Electric double decker buses will soon run on tourist routes in Delhi

दिल्ली की सैर: जल्द ही डबल डेकर ई बसों से राजधानी का कर सकेंगे दीदार, गाइड से लेकर किराया तक पूरी जानकारी

Sun, 07 Dec 2025 10:57 AM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 07 Dec 2025 10:57 AM IST
सार

दिल्ली में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें अब पर्यटन रूट पर चलेंगी। इनमें 63 यात्रियों की क्षमता, गाइड की सुविधा और तय किराया होगा। पुरानी डबल डेकर के बंद होने के दशकों बाद ये बसें फिर से शहर में पर्यटकों को प्रमुख स्थलों की सैर कराएंगी।
 

विज्ञापन
Electric double decker buses will soon run on tourist routes in Delhi
डबल डेकर ई-बसों से राजधानी का कर सकेंगे दीदार - फोटो : AI

विस्तार

राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें दौड़ेंगी। ये बसें रोजमर्रा की सवारी के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली के मशहूर स्थलों की सैर कराने के लिए होंगी। इन बसों को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने पर्यटन विभाग को सौंपा है। 
विज्ञापन


ये बसें पहले ओखला डिपो में खड़ी थीं। अब इनकी शुरुआत जल्द हो सकती है। डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बसें करीब 9.8 मीटर लंबी और 4.75 मीटर ऊंची हैं। इनमें चालक समेत लगभग 63 यात्री सवारी कर सकते हैं। बसों का किराया वयस्कों के लिए 500 रुपये और 6-12 साल के बच्चों के लिए 300 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का खुलासा: स्पेशल 26 देख बनाई टीम...फिर दिया लूट को अंजाम, 1200 किमी पीछा के बाद गिरफ्त में आए
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, बसों में एक गाइड भी होगा जो यात्रियों को उन स्थलों की जानकारी देगा, जहां वो जा रहे हैं। बता दें कि पुरानी डबल-डेकर बसें, जिन्हें कभी सुविधा बस कहा जाता था, 1989 में बंद कर दी गई थीं। ई इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों के लिए सरकार ने तय किया है कि इन्हें सामान्य शहर बस सेवा का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। दिल्ली की सड़कों, ओवरब्रिज-ओवरहेड तारों, पेड़-पत्तों आदि को देखते हुए, ऐसा करना मुश्किल होगा। इस बार बसों को केवल पर्यटन रूट पर ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed