{"_id":"6226242053874419315352f7","slug":"electric-current-landed-in-pole-of-tent-set-up-in-wedding-young-man-making-bread-in-accident-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मौत: शादी समारोह में लगे टेंट के खंभे में उतरा करंट, हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मौत: शादी समारोह में लगे टेंट के खंभे में उतरा करंट, हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई की मौत
Mon, 07 Mar 2022 08:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 07 Mar 2022 08:56 PM IST
सार
मृतक आसिफ अपने परिवार के साथ खेकड़ा, बागपत में रहता था। उसके परिवार में पिता शमशाद अली, मां और चार बहनें हैं। वह जलेबी चौक, कल्याणपुरी में रोटियां बना रहा था। तंदूर के पास टेंट हाउस का एक लोहे का खंभा लगा था। खंभे में करंट उतर आने से वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस इस घटना के पीछे लापरवाही करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शादी समारोह में रोटी बना रहे युवक को टेंट के खंभे से करंट लग गया। हादसे में युवक बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में युवक को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त खेकड़ा, बागपत, यूपी निवासी आसिफ (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किसकी लापरवाही से आसिफ की मौत हुई इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक पर चार बहनों की थी जिम्मेदारी
पुलिस के मुताबिक आसिफ अपने परिवार के साथ खेकड़ा, बागपत में रहता था। इसके परिवार में पिता शमशाद अली, मां और चार बहनें हैं। आसिफ तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता था। कल्याणपुरी 12 ब्लॉक में बाला नामक व्यक्ति के बेटे की रविवार को बारात जानी थी। शनिवार रात को मेहमानों के लिए खाना बनाने का काम होना था। आसिफ अपने साथी फुरकान के साथ जलेबी चौक, कल्याणपुरी में लगे टेंट में रोटियां बना रहा था।
विज्ञापन
जिम्मेदार आरोपी की तलाश में पुलिस
तंदूर के पास टेंट हाउस का एक लोहे का खंभा लगा था। शादी में नानाराम नामक व्यक्ति ने अपना टेंट लगाया था। रोटी बनाने के दौरान आसिफ ने जैसे ही उसे टच किया। उसे जोरदार करंट लगा। वह खंभे से चिपक गया। फुरकान ने उसे देखा तो किसी तरह उसे खंभे से छुड़ाया। बाद में अन्य लोगों की मदद से आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हरीश चंद्र नामक हलवाई के कहने पर वह रोटी बनाने आया था। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन