फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Elderly woman reunited with family through Operation Milap.

Delhi News: ऑपरेशन मिलाप से बुजुर्ग महिला को परिवार से मिलवाया

Wed, 19 Aug 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman reunited with family through Operation Milap.
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलवाया है। पुलिस को वह आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर लावारिस हालत में काफी डरी हुई मिलीं। ऐसे में पुलिस ने न केवल महिला को स्थान पर सुरक्षित पहुंचाया बल्कि उनकी पहचान कर उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई। मेट्रो पुलिस उपायुक्त डॉ. आनंद धाबी ने बताया कि 17 अगस्त को गश्त के दौरान पुलिस टीम को महिला मिली थी, जो दो महीने पहले महाराष्ट्र के गोंदिया से हरियाणा सत्संग जाते समय परिवार से बिछड़ गई थी। वह दिल्ली भटकते हुए पहुंची और अपने गांव रंधाराबोडी का नाम ही याद रख पाई थी। ऐसे में टीम गठित की गई। महाराष्ट्र के गोंदिया पुलिस और ग्राम प्रधान से संपर्क कर महिला के परिवार का पता लगाया गया। महिला के पोते रोहित ने वीडियो कॉल पर दादी को पहचाना। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed