फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   eight DU teacher moves high court for payment of salaries

वेतन दिलाने का आग्रह लेकर डीयू के आठ शिक्षक पहुंचे हाईकोर्ट

Tue, 15 Sep 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
eight DU teacher moves high court for payment of salaries
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के आठ शिक्षकों ने मंगलवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपना चार महीने का वेतन दिलवाने का आग्रह किया। इस याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है। सभी शिक्षक दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित कॉलेजों में पढ़ाते हैं।
विज्ञापन

इन शिक्षकों की ओर से अधिवक्ता अशोक अग्रवाल और कुमार उत्कर्ष ने याचिका दायर कर कहा है कि सभी शिक्षक दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सदस्य हैं। इन्होंने कई महीनों से वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों की ओर से दिल्ली सरकार को पत्र भी लिखा था कि वह उसके द्वारा वित्त पोषित डीयू के 12 कॉलेजों के लगभग 1,500 कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिये फंड जारी करे।
विज्ञापन

याचिका में कहा गया है कि शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण वे और 12 कॉलेजों में कार्यरत अन्य कर्मचारी मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। सरकार ने उन्हें समय पर वेतन न देने का कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 12 कॉलेजों में आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज, डॉक्टर भीराव अंबेडकर कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लायड साइंस, भागिनी निवेदिता कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, अदिति महाविद्यालय महिला कॉलेज, इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान, केशव महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, महर्षि वाल्मिकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ अप्लायड साइंस फॉर वीमेन व शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed