{"_id":"61b1fbe44ce02b55c42c181c","slug":"eight-corona-patients-shifted-to-icu-in-four-days-at-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना के हालात हुए गंभीर, चार दिन में आठ मरीज आईसीयू में शिफ्ट, इनमें से ज्यादातर विदेश से लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना के हालात हुए गंभीर, चार दिन में आठ मरीज आईसीयू में शिफ्ट, इनमें से ज्यादातर विदेश से लौटे
Thu, 09 Dec 2021 06:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Dec 2021 06:21 PM IST
सार
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ओमिक्रॉन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोकनायक अस्पताल सहित आठ केंद्र दिल्ली में बनाए हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज लोकनायक अस्पताल में भर्ती हैं। यहां कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो चुकी है और इनमें से आठ रोगियों को पिछले चार दिन में एक के बाद एक आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब चार महीने तक कोरोना संक्रमण नियंत्रण में रहने के बाद एक बार फिर गंभीर मामले सामने आने लगे हैं। बृहस्पतिवार तक लोकनायक अस्पताल में आठ मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट किया जा चुका है। इनमें ज्यादातर विदेश से लौटकर आए संक्रमित मरीज हैं। वहीं ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ओमिक्रॉन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोकनायक अस्पताल सहित आठ केंद्र दिल्ली में बनाए हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज लोकनायक अस्पताल में भर्ती हैं। यहां कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो चुकी है और इनमें से आठ रोगियों को पिछले चार दिन में एक के बाद एक आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है।
अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि कुछ रोगियों में पांचवें दिन जाकर लक्षण गंभीर हुए हैं। इनमें से छह मरीज दिल्ली के ही निवासी हैं। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन का स्तर थोड़ा कम होने की वजह से मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। वर्तमान में इन सभी मरीजों का ऑक्सीजन स्तर पर करीब 85 से 88 के बीच है। इसलिए इन्हें लो प्रेशर ऑक्सीजन पर रखा है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कुल कोरोना बिस्तरों की संख्या 490 है। अभी अस्पताल में 450 कोविड बिस्तर खाली पड़े हैं। जबकि 40 बिस्तरों पर मरीजों को भर्ती किया गया है। पिछले एक दिन के दौरान अस्पताल में पांच नए संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। इनके अलावा आठ रोगी आईसीयू में हैं। बीते मंगलवार तक आईसीयू में एक भी मरीज नहीं था लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ गई है।

उधर सरकार की दिल्ली फाइट कोरोना वेबसाइट के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर तक राजधानी के अलग अलग अस्पतालों में 41 संक्रमित मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें से 23 मरीजों की हालत अति गंभीर बताई जा रही है जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। स्थिति यह है कि अगस्त से नवंबर माह तक रोजाना कोरोना की संक्रमण दर 0.03 से 0.10 फीसदी के बीच दर्ज की जा रही थी लेकिन अब यह 0.11 फीसदी से भी अधिक देखने को मिल रही है।