{"_id":"618573d54e32372c82633ebf","slug":"edmc-decides-to-open-school-amid-decreasing-cases-of-corona-classes-will-run-from-november-8-with-halp-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना के घटते मामलों के बीच ईडीएमसी ने स्कूल खोलने का लिया फैसला, आठ नवंबर से चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना के घटते मामलों के बीच ईडीएमसी ने स्कूल खोलने का लिया फैसला, आठ नवंबर से चलेंगी कक्षाएं
Fri, 05 Nov 2021 11:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:41 PM IST
सार
महापौर ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद भी कक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर भी जारी रखा जाएगा, क्योंकि जो बच्चे स्कूल आने में असमर्थ हैं उनकी शिक्षा किसी भी कारण से बाधित न हो सके।
विज्ञापन
Delhi School Reopening
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना के मामले कम होने के बीच तमाम गतिविधियां आरंभ हो जाने पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। वह 50 प्रतिशत बच्चों की क्षमता के साथ आठ नवंबर से स्कूल खोलेगा। हालांकि, अभिभावकों की सहमति के बाद ही बच्चे का स्कूल जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
उधर, दक्षिणी व उत्तरी नगर निगमों ने इस मसले पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। दोनों निगमों का कहना है कि अभिभावकों की रजामंदी के बाद ही वह प्राइमरी स्कूल खोलने पर विचार करेंगे। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने स्कूल खोलने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले सभी प्राथमिक विद्यालय, प्रतिभा विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल 8 नवंबर से खुलेंगे। अभी एतिहातन तौर पर 50 प्रतिशत बच्चों को ही एक समय में बुलाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके पीछे कोरोना की रोकथाम का पालन कराना सुनिश्चित करने की मंशा है। उन्होंने अभिभावकों से निवेदन किया है कि यदि बच्चा अस्वस्थ्य हो, सर्दी, खांसी, जुखाम या बुखार हो तो उसे स्कूल ना भेजें। इस संबंध में बच्चे के टीचर को अवश्य बताएं।
विज्ञापन
कक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर भी जारी रखा जाएगा
महापौर ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद भी कक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर भी जारी रखा जाएगा, क्योंकि जो बच्चे स्कूल आने में असमर्थ हैं उनकी शिक्षा किसी भी कारण से बाधित न हो सके। उधर शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि जो अध्यापक टीकाकरण केन्द्रों पर कार्यरत थे उन्हें हटा दिया गया है। साथ ही स्कूलों में चल रहें टीकाकरण केन्द्रों को ऐसे स्थान पर सीमित कर दिया गया है, जहां बच्चों की आवाजाही ना हो।
स्कूलों में सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा
उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष के बाद स्कूल खुल रहे हैं ऐसे में सभी स्कूलों में सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल परिसर में कक्षाओं के बाहर हैंड सैनिटाइजर रखा जाएगा और शौचालयों में पर्याप्त साबून की व्यवस्था की जाएगी। इन दिनों डेंगू के मामलों में भी इजाफा होने के मद्देनजर स्कूलों में फॉगिंग और पानी की टंकियों की सफाई करवाई जा रही है। साथ ही स्कूलों में ब्रीडिंग स्पॉट की जांच करवाई जा रही है। वहीं, स्कूल निरीक्षक को दायित्व दिया गया है कि वे अपने आवंटित स्कूलों का दौरा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उपरोक्त दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
दक्षिण और उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अभी नहीं लिया निर्णय
दक्षिण दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अभी अपने स्कूल खोलने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। दोनों नगर निगम का कहना है कि वह अभिभावकों से राय लेने के बाद ही स्कूल खोलने के संबंध अंतिम निर्णय लेंगे, क्योंकि जब तक अभिभावक बच्चों को स्कूल में भेजने के लिए तैयार नहीं होंगे तब तक उनके निर्णय का कोई औचित्य नहीं है।