{"_id":"613393158ebc3e5fa21d3fb7","slug":"easy-way-for-daily-commuters-in-select-trains-ashram-news-noi6027612167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनिंदा ट्रेनों में दैनिक यात्रियों की राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनिंदा ट्रेनों में दैनिक यात्रियों की राह आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दैनिक यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने देर से ही सही एमएसटी की सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि यह चुनिंदा ट्रेनों में ही लागू की गई है। अच्छी बात यह है कि जिन यात्रियों ने पिछले साल लॉकडाउन से पहले एमएसटी या लंबी अवधि का सीजनल टिकट बनवाया था, उनका एमएसटी आगे भी मान्य होगा। इसे रिवैलिडेट करने की सुविधा भी दी गई है।
रेलवे ने एमएसटी पास बनाने की ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों सुविधा शनिवार दोपहर बाद शुरू कर दी। वसुंधरा गाजियाबाद से दिल्ली के सदर बाजार रोजाना आने-जाने वाले यात्री सहदेव बहादुर ने बताया कि सुबह के वक्त साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से यह कहकर लौटा दिया गया कि अभी रिवैलिडेट का सिस्टम कंप्यूटर में इंस्टॉल नहीं हुआ है। इसमें अभी वक्त लगेगा। लेकिन शाम ढलते ही जब वह वापसी दिशा में जाने के लिए शिवाजी तिलक ब्रिज स्टेशन के टिकट काउंटर पर पहुंचे और अपने एमएसटी पास को टिकट काउंटर पर दिया तो उन्हें पुराने पास की जगह नया पास बनवा कर दे दिया गया। इसी तरह तिलक ब्रिज स्टेशन पहुंचे एस चौरसिया ने बताया कि गाजियाबाद-दिल्ली का सफर अब सस्ता हो जाएगा। एमएसटी पास पर यात्रा की अनुमति नहीं होने पर आने-जाने का प्रतिदिन किराया 60 रुपया देना होता था। अब 19 किलोमीटर की दूरी सौ रुपये में एक महीने तक हो सकेगी। किफायती व सुरक्षित सफर मिलेगा।
लॉकडाउन के बाद ट्रेन चली, लेकिन पास से यात्रा की अनुमति नहीं थी
लॉकडाउन के बाद कुछ ट्रेनों का स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालन तो शुरू किया गया। लेकिन दैनिक यात्री को प्रशासन की तरफ से ट्रेनों में पास का उपयोग करने की अनुमति नहीं मिली। मंथली पास या एमएसटी को मान्य नहीं किया था। इससे हर रोज महंगा टिकट लेकर ही यात्रा करना पड़ रहा था। अब उनके पास को मान्य कर दिया गया है। जिन यात्रियों की एमएसटी 22 मार्च 2020 से बाद की अवधि के लिए मान्य था, उसे फिर से रिवैलिडेट कर मान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन में अभी भी अनुमति नहीं
एमएसटी से अभी भी स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली है। उत्तर रेलवे के पांच मंडलों में 56 ट्रेनों में इसे लागू किया गया है। इनमें फिरोजपुर मंडल के 10 ट्रेन, दिल्ली की 33 ट्रेन, लखनऊ मंडल की 5 ट्रेन, अंबाला मंडल की 4 ट्रेन और मुरादाबाद मंडल की 4 ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति है। डेमू, मेमू में तो पास से यात्रा की मंजूरी है। लेकिन इंटरसिटी में इस पास से यात्रा की अनुमति अभी भी नहीं है। एक्सप्रेस की बात करें तो तिलक ब्रिज से सिरसा के बीच चलने वाली व पठानकोट से बैजनाथ पपरोला के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा की अनुमति दी गई है।