{"_id":"612b6439135faa144c176305","slug":"east-delhi-municipal-corporation-may-handle-its-hospitals-and-medical-colleges-to-centre-due-to-financial-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रहा उत्तरी नगर निगम, केंद्र सरकार को सौंप सकता है अपने छह अस्पताल और मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रहा उत्तरी नगर निगम, केंद्र सरकार को सौंप सकता है अपने छह अस्पताल और मेडिकल कॉलेज
Sun, 29 Aug 2021 04:10 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 29 Aug 2021 04:10 PM IST
सार
निगम अपने छह अस्पताल एवं एक मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार को सौंप सकता है। निगम की अगामी स्थायी समिति की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव आ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तरी दिल्ली नगर निगम इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में खबर है कि निगम अपने छह अस्पताल एवं एक मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार को सौंप सकता है। निगम की अगामी स्थायी समिति की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव आ सकता है।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिल्ली हाई उच्च न्यायालय ने निगम कर्मचारियों के वेतन के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए निगम को निर्देश दिया था कि वह अस्पतालों को केंद्र या राज्य सरकार को सौंपने पर निर्णय ले।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने खुद भी निगम को यह प्रस्ताव दिया था, लेकिन सूचना के मुताबिक निगम अब इन अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को केंद्र सरकार को सौंपने का फैसला ले सकता है।
विज्ञापन