{"_id":"61ede9ec94074167fd11f1d7","slug":"east-delhi-municipal-corporation-budget-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी : पूर्वी दिल्ली नगर निगम का बजट आज, लोक लुभावन घोषणाओं की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी : पूर्वी दिल्ली नगर निगम का बजट आज, लोक लुभावन घोषणाओं की संभावना
Mon, 24 Jan 2022 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:21 AM IST
सार
सूत्रों के अनुसार भाजपा पार्षदों ने लोगों को लुभाने के लिए कई प्रस्ताव प्रस्तुत किए है, जिन्हें सोमवार को सदन की बैठक में पास किया जाएगा। दरअसल यह प्रस्ताव प्रदेश भाजपा के निर्देश पर लगाए गए है।
विज्ञापन
delhi mcd
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बजट को सोमवार को सदन की बैठक में पास किया जाएगा। नगर निगम के अप्रैल माह में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कई लोक लुभावनी घोषणाएं होने की संभावना है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार भाजपा पार्षदों ने लोगों को लुभाने के लिए कई प्रस्ताव प्रस्तुत किए है, जिन्हें सोमवार को सदन की बैठक में पास किया जाएगा। दरअसल यह प्रस्ताव प्रदेश भाजपा के निर्देश पर लगाए गए है।
विज्ञापन
सूत्र बताते है कि भाजपा पार्षदों ने संपत्ति कर रिहायशी एवं व्यावसायिक श्रेणी के कई मामले में लोगों को राहत देने के प्रस्ताव लगाए है। इसके अलावा उन्होंने कई श्रेणी में छोटे मकानों को संपत्ति कर से छूट देने एवं कई श्रेणी के मकानों का संपत्ति कर माफ करने के प्रस्ताव पास कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन