{"_id":"68f8e514f0fff10b4f032c29","slug":"east-delhi-immersed-in-devotion-devotees-performed-govardhan-puja-ashram-news-c-340-1-del1011-109374-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: भक्ति में डूबी पूर्वी दिल्ली, श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: भक्ति में डूबी पूर्वी दिल्ली, श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरदौस आलम
पूर्वी दिल्ली। गोवर्धन पूजा का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में श्री कृष्ण भगवान के जयकारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने गोबर से गोवर्धन महाराज और कृष्ण भगवान की आकृति बना कर पूजा-अर्चना की। बुधवार को लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार, प्रीत विहार, कड़कड़डूमा, कृष्णा नगर, शाहदरा और मानसरोवर पार्क सहित आस-पास के सभी क्षेत्रों में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। मंदिरों और घरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां लोग भक्ति संगीत की धुन पर लीन होकर भगवान कृष्ण की आराधना में डूब गए। साथ ही, लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद भी बांटे।
मंदिरों में सुबह से ही विशेष आयोजन शुरू हो गए थे। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और चमकीली लाइटों से सजाया गया था। मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलीं। आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा घरों में भी इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए भक्तों ने अपने घरों के आंगन और पूजा स्थल पर गोबर का उपयोग करके गोवर्धन पर्वत की सुंदर आकृतियां बनाईं। इन आकृतियों को फूलों, मालाओं और दीपकों से सजाया गया। पूरे विधि-विधान से गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई और भगवान कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किए गए। वहीं, लोगों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और भगवान कृष्ण से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
इस दिन हम लोग गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज को बनाते हैं और उनकी परिक्रमा कर उनकी पूजा करते हैं। खीर और पूरी प्रसाद के रूप में बांटते हैं।
विज्ञापन
ब्रजवासियों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर पूरे गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। जहां ब्रजवासियों व उनके पशुओं ने आश्रय लिया था। - विजय लक्ष्मी गोयल, कृष्णा नगर।