फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dwarka Police has arrested the lady pilot and her husband

Delhi: बुरी तरह सदमे में है मासूम... जरा सी आहट से ही सहम जाती है वो, बेटी को छोड़कर बिहार चले गए थे माता-पिता

Thu, 20 Jul 2023 08:58 AM IST
अनुज कुमार शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 08:58 AM IST
सार

दिल्ली में नाबालिग नौकरानी पर हैवानियत दिखाने वाली महिला पायलट और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों को भनक लगी तो उन्होंने आरोपी दंपती को जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन
Dwarka Police has arrested the lady pilot and her husband
महिला पायलट को भीड़ ने पीटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में नाबालिग नौकरानी पर हैवानियत दिखाने वाली महिला पायलट और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों को भनक लगी तो उन्होंने आरोपी दंपती को जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। यहां द्वारका के बागडोला गांव में घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखी गई 10 साल की मासूम पर पायलट दंपती ने हैवानियत की सारी हदें पार दी।

विज्ञापन

बुरी तरह सदमे में है मासूम, जरा सी आहट से सहम जाती है
मासूम के शरीर पर मौजूद जख्म उसके साथ हुई हैवानियत की गवाही दे रहे हैं। जिसने भी उन्हें देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। डरी-सहमी मासूम को जब फ्लैट से बाहर निकाला गया तो वह बदहवास थी। थोड़ी सी आहट से एकदम चौंक रही थी। वारदात के बाद पुलिस तुरंत मासूम को अस्पताल ले गई। वहां उसकी काउंसलिंग कराई गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बच्ची बुरी तरह सदमे में है। उसकी हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे ठीक से सोने भी नहीं दिया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सदमे से उबरने में उसे थोड़ा समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला बच्ची को उसके परिवार वालों से भी नहीं करने देती थी बात
बातचीत के दौरान बच्ची पूर्णिमा का नाम सुनते ही घबरा रही थी। वह दोबारा आरोपियों के घर नहीं जाना चाहती। बातचीत के दौरान वह बस अपनी मां को याद किए जा रही है। पुलिस व परिजनों ने बच्ची के माता-पिता को खबर कर दी है। बृहस्पतिवार को माता-पिता दिल्ली पहुंच जाएंगे। 

मासूम दोबारा आरोपियों के घर नहीं जाना चाहती, बस मां को याद कर रही
बच्ची के एक परिजन ने बताया कि करीब दो माह पूर्व आरोपी दंपती डी-ब्लॉक के फ्लैट में किराए पर रहने के लिए आए थे। उनका बच्चा छोटा था। उसी बिल्डिंग में बच्ची की बुआ व उसकी बेटी काम करते हैं। उनसे दंपती ने बच्ची की देखभाल के लिए एक लड़की उपलब्ध कराने की बात कही थी। बुआ ने बच्ची के माता-पिता से बातचीत कर उसे काम पर रखवा दिया। शुरुआत के एक सप्ताह तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में आरोपियों ने मासूम के साथ जुल्म करना शुरू कर दिया। परिवार ने तो मासूम को खाना भी न देने तक के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी, दो माह पूर्व लिया किराए का फ्लैट
जिस इमारत में मासूम पायलट दंपती के यहां काम कर रही थी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर मासूम की बुआ और उसकी बेटी भी काम करते हैं। बुधवार सुबह अचानक मासूम के रोने की आवाज आने पर बुआ की बेटी ने ऊपर देखा तो दूसरी मंजिल की बालकनी पर पायलट महिला पूर्णिमा मासूम को बुरी तरह पीट रही थी। विरोध करने पर वह मासूम को घसीटती अंदर ले गई और दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर बुआ की बेटी ने बाकी परिजनों व मां को सारी बात बताई। उस समय आसपास मौजूद परिजन खबर मिलने के बाद वहां पहुंच गए। ऊपर जाने पर परिवार ने पूर्णिमा से मासूम को बाहर निकालने के लिए कहा।

बुआ बचाने पहुंची तो दरवाजा बंद कर करती रही मासूम को पिटाई
इस बात पर पूर्णिमा ने मासूम को बाहर भेजने पर साफ मना करते हुए सभी से जाने के लिए कहा। इस दौरान बाकी रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। अंदर पूर्णिमा ने मासूम को और पीटना शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ी तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मजबूरन पूर्णिमा और उसके पति को दरवाजा खोलना पड़ा। मासूम की हालत देखकर सभी के होश उड़ गए। उसके शरीर पर जगह-जगह प्रेस से जलाने के निशान थे। दोनों आंखें सूजी थी। यह देखकर परिजन और भड़क गए। लोगों ने दंपती को पीटना शुरू कर दिया। दोनों को सड़क पर लाकर पीटने के वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए।

बागडोला इलाके में रहती है मासूम
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मासूम परिवार के साथ बागडोला इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें, एक भाई और चार बुआ व फूफा हैं। परिवार बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। ज्यादातर लोग घरेलू सहायक या छोटा मोटा काम करते हैं।पिछले कुछ दिनों से मासूम के माता-पिता एक परिजन की मौत होने पर बिहार गए हुए थे। परिवार को यह नहीं पता था कि उनकी बेटी के साथ इस तरह की हैवानियत की जा रही है। बुधवार की घटना के बाद परिवार को खबर दे दी है। वे अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बच्ची के साथ अत्याचार मामले में दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed