{"_id":"691b2464aff700372b0705cf","slug":"dust-removed-from-files-roads-will-be-clean-ashram-news-c-340-1-del1011-112814-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: फाइलों से हटी धूल, सड़कें होंगी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: फाइलों से हटी धूल, सड़कें होंगी साफ
विज्ञापन
फाइलों से हटी धूल, सड़कें होंगी साफ
वायु प्रदूषण बढ़ने के बीच एमसीडी ने 14 मैकेनिक स्वीपिंग मशीनें खरीदने का निर्णय लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदूषण ने राजधानी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसी बीच एमसीडी ने तीन साल से फाइलों में धूल फांक रही मैकेनिक स्वीपिंग मशीनों की खरीद के प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने में तेजी दिखाई है। एमसीडी 14 नई मशीनें खरीदने का प्रस्ताव 19 नवंबर को स्थायी समिति की बैठक में पेश करने जा रही है।
दिल्ली में जिस धूल को रोज लाखों लोग झेल रहे हैं, वहीं धूल एमसीडी की फाइलों को भी पिछले तीन साल से ढके हुए थी। एमसीडी ने तीन साल पहले मैकेनिक स्वीपिंग मशीनें खरीदने का निर्णय लिया था और इस बारे में प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया था, मगर बिना स्थायी समिति के प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। नतीजा सड़कें धूल से पटती रहीं, हवा खराब होती रही और दिल्ली की जनता रोज जरूरत से ज्यादा प्रदूषण निगलती रही। अब जब हवा और भी खतरनाक हो चुकी है, अस्पतालों में सांस से जूझ रहे मरीज बढ़ रहे हैं और प्रदूषण मीटर लाल हो चुके हैं, तभी एमसीडी अचानक सक्रिय हुई है।
एमसीडी का कहना है कि स्थिति बेहद गंभीर है और दिल्ली को तुरंत अतिरिक्त सफाई क्षमता की जरूरत है। राजनीतिक हलकों में इस फैसले में एमसीडी की देरी पर सवाल उठ रहे हैं। आम आदमी पार्टी पहले ही आरोप लगा चुकी है कि प्रदूषण के सबसे संवेदनशील महीनों में एमसीडी ने तैयारी नहीं की और अब हालात बिगड़ने पर जल्दबाजी में फैसले किए जा रहे हैं। अब स्थायी समिति का गठन होने के बाद एमसीडी ने मशीनें खरीदने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।