फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Durgesh Pathak was given responsibility of in-charge of Delhi MCD

Delhi MCD: आम आदमी पार्टी ने एमसीडी प्रभारी के नाम का किया एलान, दुर्गेश पाठक को मिली नई जिम्मेदारी

Thu, 29 Jun 2023 07:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 07:08 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम प्रभारी की जिम्मेदारी दुर्गेश पाठक को दी है। दुर्गेश पाठक ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है।

विज्ञापन
Durgesh Pathak was given responsibility of in-charge of Delhi MCD
दुर्गेश पाठक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम प्रभारी पद के लिए नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने एमसीडी प्रभारी की जिम्मेदारी दुर्गेश पाठक को दी है। इसकी जानकारी आप ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। आप ने ट्वीट कर लिखा कि बड़ी घोषणा की जा रही है। दिल्ली राज्य के लिए एमसीडी प्रभारी के रूप में दुर्गेश पाठक को चुना गया है। हम उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

विज्ञापन

 

राजेंद्र नगर क्षेत्र से विधायक दुर्गेश पाठक ने एक बार फिर एमसीडी का प्रभार मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी प्रतिष्ठा और लगन से निभाते हुए दिल्ली को सपनों की दिल्ली बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे।

दरअसल, पिछले कई वर्षों से एमसीडी पर भाजपा का शासन था और भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद करने और एमसीडी को कंगाल करने का एक मौका नहीं छोड़ा। ऐसे में दिल्ली की बेहतरी के लिए एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार का होना बहुत जरूरी हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed