फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   due to rain in delhi there was jam at 65 places on monday

दिल्ली हुई दरिया: पहली बारिश में सड़कों पर थमे पहिए, 65 जगहों पर लगा जाम

Tue, 20 Jul 2021 01:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 01:52 AM IST
सार

बीती रात राजधानी में काफी देर बारिश हुई। सुबह लोग अपने कार्यालयों के लिए निकले तो सड़कें पानी से लवालव थी। रिंग रोड, मथुरा रोड समेत दूसरी कई सड़कों कई फीट पानी जमा था। इससे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक रोकना पड़ा। 

विज्ञापन
due to rain in delhi there was jam at 65 places on monday
दिल्ली में बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानूसन की पहली बारिश और जलभराव से सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। सड़कों पर खराब डीटीसी बसों ने भी समस्या बढ़ाई। सोमवार सुबह से शाम पांच बजे तक 65 जगहों पर जाम लगा। इन मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। पुल प्रह्लाद पुर व नरेला अंडर पास में पानी भरने से व अद्र्धचनी पर पेड़ गिरने से अरविंदो मार्ग पूरी तरह बंद हो गए थे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को इन मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित करना पड़ा था। एमबी रोड, पुल प्रह्लादपुर पर देर शाम तक ट्रैफिक शुरू नहीं हो पास था। मथुरा रोड पर कई घंटों तक सड़क ही दिखाई नहीं दी। 

विज्ञापन


बीती रात राजधानी में काफी देर बारिश हुई। सुबह लोग अपने कार्यालयों के लिए निकले तो सड़कें पानी से लवालव थी। रिंग रोड, मथुरा रोड समेत दूसरी कई सड़कों कई फीट पानी जमा था। इससे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक रोकना पड़ा। एमबी रोड सुबह से लेकर शाम तक बंद रहा। जबकि जिन अंडरपास पर पानी जमा था, वहां का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन


इन सड़कों पर भरा पानी, फंसे वाहन
एमबी रोड, आश्रम चौक, मथुरा रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, ग्रीन पार्क, हौजखास, चिराग दिल्ली, डीएनडी, सरायकालेखां, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर, एसआईएसबी, आजादपुर, रोहिणी, राजा गार्डन, धौला कुंआ मोती बाग, चाणक्यपुरी, मथुरा रोड, प्रगति मैदान, पुल प्रह्लादपुर, आईटीओ, डब्ल्यू पांइट, विकास मार्ग, मंडी हाउस, धौला कुंआ, नजफगढ़, नरेला अंडरपास।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देती दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
दिल्ली ट्रैफिक दिल्ली में जमभराव व जाम को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक व ट्विटर के जरिए लोगों को जानकारी देती रहती। हालांकि लोगों का कहना था कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उस तरह सक्रिय नहीं थी जिस तरह दिल्ली में जलभराव जाम हुआ था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अद्र्धचनी, नरेला, मुंडका व धौला कुंआ के बारे में ही जानकारी थी। 

बस-मेट्रो में गीले कपड़े में लोगों ने किया सफर
पहले कार्यदिवस पर सोमवार को मेट्रो और बसों में सफर का इंतजार कर रहे यात्रियों को भीगना पड़ा। बसों व मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए लाइन में लगे लोगों के कपड़े भीग गए। ज्यादा दिक्कत उनको हुई, जिनके पास छतरी नहीं थी। इससे दफ्तर में लोग भीगकर पहुंचे। उधर, नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर सुबह के वक्त लिफ्ट और एस्कलेटर बंद हो गए थे।  उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े होने की जगह न होने पर यात्रियों को सीढ़ियों पर इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने अपनी परेशानी के लिए सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो को जिम्मेवार ठहराया।


लगातार बारिश में 304 बसें हुई खराब
बारिश से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की 304 बसें खराब हुईं। 10 बसों में अधिक खराबी होने की वजह से उन्हें वर्कशॉप ले जाया गया। करीब तीन सौ बसों को मरम्मत के बाद दोबारा सेवाएं बहाल की गईं। नरेला, लामपुर, बांकरपुर, पुल प्रह्लादपुर और पालम क्षेत्र में जलभराव के कारण वाहनों के खराब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीटीसी ने मिंटो रोड, प्रह्लादपुर और जखीरा समेत ऐसे सभी रूट को डायवर्ट कर दिया, जहां पर पानी भरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed