फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU : today night relese 2nd cutoff

डीयू : आज देर रात जारी होगी दूसरी कटऑफ

Tue, 02 Jul 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
DU : today night relese 2nd cutoff
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
डीयू में पहली कटऑफ के दाखिले सोमवार को बंद होने और आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार का दिन बढ़ाए जाने के बाद बुधवार देर रात दूसरी कटऑफ जारी होगी। इसके आधार पर कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की कटऑफ में 0.25 से 3 फीसदी तक की गिरावट होगी। दरअसल, नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस के काफी कॉलेजों में सामान्य के लिए कुछ कोर्सेज में दाखिले पहली कटऑफ में ही बंद हो गए हैं। कई कॉलेजों में तो दो तिहाई तक सीटें भर गई हैं। पहली कटऑफ में डीयू की कुल 62 हजार सीटों पर मंगलवार शाम साढ़े 8 बजे तक 23870 दाखिले हो गए थे।
विज्ञापन


किरोड़ीमल कॉलेज में पहली कटऑफ के आधार पर कुल 1223 सीटों पर अब तक 1072 दाखिले हो चुके हैं। यहां दूसरी कटऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए 4 पाठ्यक्रमों बीए-ऑनर्स जियोग्राफी, बीए प्रोग्राम (इतिहास व राजनीति शास्त्र), बीए प्रोग्राम (अंग्रेजी व राजनीति शास्त्र) व बीए-ऑनर्स राजनीति शास्त्र में दाखिले बंद हो रहे हैं। कॉलेज दाखिला समिति अधिकारियों के अनुसार, जिन कोर्सेज में दाखिले खुले हैं उनमें से कुछ कोर्सेज के लिए पहली वाली कटऑफ के समान ही कट ऑफ रहेगी, जबकि बीएससी-ऑनर्स जूलॉजी (प्राणिविज्ञान) 1 फीसदी तक की गिरावट होगी। एससी श्रेणी के लिए बीएससी-ऑनर्स केमिस्ट्री में 2 और अंग्रेजी ऑनर्स में 0.25 फीसदी तक की गिरावट होगी। एआरएसडी कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए 8 कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए हैं। कॉलेज विभिन्न पाठ्यक्रमों में 1 फीसदी तक की गिरावट दूसरी कटऑफ में करेगा। श्री अरबिंदो कॉलेज में 1050 सीट पर 405 दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज दूसरी कटऑफ में 0.50 से 01 फीसदी तक की गिरावट करेगा।
विज्ञापन


एसआरसीसी में ईको-ऑनर्स बंद, बीकॉम-ऑनर्स खुला रहेगा
एसआरसीसी कॉलेज में ईको-ऑनर्स की 135 सीट पर 142 दाखिले हो चुके हैं। यह कोर्स दूसरी कटऑफ में बंद हो जाएगा। बीकॉम-ऑनर्स में 552 सीटों पर 304 दाखिले हो गए हैं। इस तरह से यह पाठ्यक्रम भी आधे से ज्यादा भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed