फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU third cutoff released

डीयू की तीसरी कटऑफ जारी

Sat, 16 Oct 2021 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
DU third cutoff released
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की तीसरी कटऑफ जारी हो गई है। कई नामी कॉलेजों में इकोनॉमिक्स, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स के लिए कटऑफ काफी ऊंची है। इन विषयों में दाखिले की काफी गुंजाइश हैं तो इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अंग्रेजी जैसे कोर्सेज में दाखिले के मौके कम हो गए हैं। इकोनॉमिक्स ऑनर्स में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) ने कटऑफ सर्वाधिक 99.50 फीसदी निकाली है। हिंदू, हंसराज, लेडी श्रीराम (एलएसआर) कॉलेज में यह 99 फीसदी है।
विज्ञापन

बीकॉम ऑनर्स में सर्वाधिक कटऑफ 99 फीसदी एसआरसीसी में है। तीसरी कटऑफ में भी मिरांडा हाउस कॉलेज की इतिहास ऑनर्स की कटऑफ दूसरी जैसी ही 99 फीसदी है। एलएसआर कॉलेज में बीए ऑनर्स जर्नलिज्म की कटऑफ 99 और बीए ऑनर्स साइकोलॉजी की 99.25 फीसदी है। तीसरी कटऑफ में कॉलेजों ने औसतन 0.25 से लेकर 2 फीसदी तक की गिरावट की है। भारती कॉलेज में संस्कृत की कटऑफ में 15 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन

पहली कटऑफ में हिंदू और रामजस कॉलेज में राजनीति विज्ञान में दाखिले की अर्हता 100 अंक थी। एसआरसीसी व श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए शत-प्रतिशत अंक जरूरी थे। एसआरसीसी व एलएसआर में इकोनॉमिक्स ऑनर्स के लिए भी 100 अंक का मानक था। दूसरी कटऑफ में रामजस में सौ फीसदी पर राजनीति विज्ञान के दाखिले खुले हुए थे। तीसरी कटऑफ में इस विषय में दरवाजे बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकोनॉमिक्स ऑनर्स में 18 कॉलेजों में मौके
हाई कटऑफ के कारण इकोनॉमिक्स ऑनर्स में अब भी 18 कॉलेजों में दाखिले का मौका है। इस कोर्स में सर्वाधिक कटऑफ एसआरसीसी की 99.50 फीसदी है। हंसराज ने 99, हिंदू ने 99, रामजस ने 98.75 गार्गी और वेंकटेश्वर कॉलेज ने 98.50, आईपी ने 98 फीसदी कटऑफ निकाली है।
बीकॉम ऑनर्स की न्यूनतम कटऑफ 95 फीसदी
बीकॉम ऑनर्स में तीसरी कटऑफ में भी 30 कॉलेजों में दाखिला लिया जा सकता है। इस कोर्स की कटऑफ में 0.25 से एक फीसदी तक गिरावट की गई है। न्यूनतम कटऑफ 95 और अधिकतम 99 फीसदी गई है। मोतीलाल व विवेकानंद कॉलेज में 95 और आंबेडकर व लक्ष्मीबाई कॉलेज मेें 95.50 फीसदी पर दाखिला होगा। नॉर्थ कैैंपस के हंसराज, रामजस और हिंदू में 98.75, आईपी में 97.75 पर दाखिला हो सकता है। साइकोलॉजी ऑनर्स की कटऑफ एलएसआर में अब भी सबसे अधिक 99.25 फीसदी है। दौलतराम कॉलेज में इस कोर्स के लिए कटऑफ 98.50 फीसदी है। आईपी, लक्ष्मीबाई, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंस, जाकिर हुसैन कॉलेज में इस कोर्स के दाखिले बंद हो गए हैं।
कुछ कोर्सेज में दोबारा खुले दाखिले
कुछ कॉलेजों के एक-दो कोर्सेज में दूसरी कटऑफ में बंद हुए दाखिले खुल भी गए हैं। किरोड़ीमल कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स के दाखिले बंद होने के बाद तीसरी कटऑफ में 98 फीसदी पर दोबारा खुले हैं। भगिनी निवेदिता कॉलेज में इतिहास ऑनर्स के दाखिलेे 79 फीसदी पर खुले हैं। लक्ष्मीबाई कॉलेज मेें इतिहास के दाखिले 91.50 फीसदी और फिलॉसफी ऑनर्स के 86.75 फीसदी पर तीसरी कटऑफ में खुल गए हैं।
साइंस में भी कई कॉलेजों में मौके
साइंस कोर्सेज में डीडीयू और शहीद सुखदेव कॉलेज ने बीएससी कंप्यूटर साइंस की पहली कटऑफ सौ फीसदी निकाली थी। तीसरी कटऑफ में भी इन कोर्सेज मेें दाखिले की गुंजाइश है। इस कोर्स की सबसे अधिक कटऑफ सुखदेव कॉलेज की 97.25 फीसदी है। आत्मराम सनातन धर्म और डीडीयू कॉलेज ने 97 फीसदी कटऑफ निकाली है। दयाल सिंह, आईपी व श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने कटऑफ एक समान 96.50 फीसदी निकाली है। अन्य साइंस कोर्सेज में भी दाखिले की संभावना बनी हुई है। वहीं बीए प्रोग्राम कांबिनेशन कोर्सेज में दाखिले के अवसर तीसरी कटऑफ में काफी कम हो गए हैं।

तीसरी कट ऑफ के दाखिले 18 से 21 तक
डीयू की तीसरी कटऑफ के दाखिले 18 से शुरू होंगे और 21 अक्तूबर तक जारी रहेंगे। ईद उल मिलाद के कारण इस कटऑफ में दाखिले के लिए चार दिन मिलेंगे। 22 अक्तूबर तक कॉलेज दाखिले मंजूर करेंगे। दाखिलेे के बाद छात्र 23 अक्तूबर शाम 5 बजे तक फीस जमा करा सकते हैं। इस कटऑफ के बाद अब स्पेशल कटऑफ जारी की जाएगी। डीयू की करीब 70 हजार सीटों के लिए फीस भुगतान कर 51,974 विद्यार्थी दाखिला पक्का कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed