फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU teachers protest against not giving classes to ad hoc teacher

तदर्थ शिक्षिका को कक्षाएं दिलाने के लिए सड़क पर उतरे डीयू शिक्षक

Tue, 15 Sep 2020 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
DU teachers protest against not giving classes to ad hoc teacher
नई दिल्ली। दौलतराम कॉलेेज के मनोविज्ञान विभाग में दलित महिला शिक्षिका को ज्वाइनिंग के बाद से आज तक कक्षाएं न दिए जाने के विरोध में डीयू के शिक्षक मंगलवार को सड़क पर उतर आए। शिक्षकों ने दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के नेतृत्व में कॉलेज के गेट के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि तदर्थ शिक्षिका को 10 अगस्त को ज्वाइनिंग दी गई थी लेकिन उसे आज तक कक्षाएं नहीं दी गईं। प्रदर्शन में डूटा अध्यक्ष डॉ राजीव रे, डूटा उपाध्यक्ष डॉ आलोक पांडेय, एएडी प्रेस सचिव डॉ राजेश झा, डीटीए के प्रभारी हंसराज सुमन समेत लगभग सौ शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक किए गए प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों को कॉलेज के अंदर नहीं जाने दिया गया। विरोध करने पर पुलिस ने कुछ शिक्षकों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। शिक्षकों ने प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की। डूटा अध्यक्ष डॉ राजीव रे ने इस मामले में कुलपति और डीन ऑफ कॉलेज से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीए प्रभारी हंसराज सुमन ने कहा कि एमएचआरडी के 5 दिसंबर 2019 के सर्कुलर को दौलतराम कॉलेज की प्रिंसिपल ने किस आधार पर नकारते हुए शिक्षिका को कक्षाओं का लिंक नहीं दिया। डॉ राजेश झा ने कहा कि किसी भी तदर्थ शिक्षक को निशाना बनाकर उसे प्रताड़ित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed