{"_id":"63533807b646d5023614784e","slug":"du-submit-fees-otherwise-the-seat-will-be-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University : जमा करें फीस, नहीं तो रद्द हो जाएगी सीट, जगह पक्की करने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University : जमा करें फीस, नहीं तो रद्द हो जाएगी सीट, जगह पक्की करने का आज अंतिम दिन
Sat, 22 Oct 2022 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 05:53 AM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले राउंड में आवंटित सीट छात्र शनिवार तक स्वीकार कर सकते हैं। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए सीट स्वीकार करने की समय सीमा को बढ़ाकर शनिवार सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक कर दिया है।
विज्ञापन
Delhi University
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के पहले चरण में करीब 65 हजार से अधिक ने आवंटित सीट को स्वीकार कर लिया है। सीट स्वीकार करने के बावजूद अधिकतर छात्र फीस का भुगतान करने से परहेज कर रहे हैं। तय समय सीमा में फीस का भुगतान नहीं करने वाले छात्र अगले राउंड में दाखिले के हकदार नहीं होंगे। इसके बाद पीछे के रैंक वाले विद्यार्थियों को दूसरे राउंड में सीट आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
डीयू रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि पहले राउंड की आवंटित सूची के तहत 80,164 सीट आवंटित की गईं। इसमें से अब तक 65 हजार के करीब विद्यार्थियों ने सीट को स्वीकार कर लिया। इनमें से 20 हजार दाखिलों को कॉलेज ने मंजूर कर दिया। जबकि महज 11 हजार ने ही फीस का भुगतान किया है। ऐसे में जब तक वह फीस का भुगतान नहीं करेंगे तब तक उनका दाखिला पक्का नहीं होगा।
विज्ञापन
डीयू के रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता के अनुसार विद्यार्थियों को अगले राउंड में भाग लेने के लिए पेशकश की गई सीट पर प्रवेश लेना होगा। जिन विद्यार्थियोंं ने अपना दाखिला सुरक्षित किया होगा तभी उनके अपग्रेडेशन पर विचार किया जाएगा। दूसरेे राउंड के लिए विद्यार्थियों को अपग्रेड व अपनी भरी गई वरीयता को दोबारा व्यवस्थित करने की सुविधा 25 अक्तूबर शाम पांच बजे से 27 अक्तूबर शाम 4 बजकर 59 मिनट तक मिलेगी।
विज्ञापन
आवंटित सीट स्वीकार करने का आज अंतिम दिन
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले राउंड में आवंटित सीट छात्र शनिवार तक स्वीकार कर सकते हैं। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए सीट स्वीकार करने की समय सीमा को बढ़ाकर शनिवार सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक कर दिया है। इससे पहले यह तिथि 21 अक्तूबर शाम 4 बजकर 59 मिनट थी।