फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU Semester examinations will start from May 9 datesheet released examination will be held in two shifts

डीयू: सेमेस्टर परीक्षाएं नौ मई से शुरू, डेटशीट जारी, दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

Sun, 10 Apr 2022 09:22 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 09:22 AM IST
सार

पीजी छात्रों को इस संबंध में परीक्षा शाखा की ओर से अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। परीक्षा शाखा की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वह डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को ही विश्वसनीय मानें।

विज्ञापन
DU Semester examinations will start from May 9 datesheet released examination will be held in two shifts
फाइल फोटो - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर, यूजी, पीजी, एसओएल, एनसीवेब के वार्षिक मोड के लिए पहले, दूसरे व तीसरे साल के छात्रों की ऑफलाइन परीक्षाएं आगामी नौ मई से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा शाखा की ओर से इसके लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। इसे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। परीक्षा की समयावधि तीन घंटे की है, और यह दो शिफ्टों में होगी।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों को परीक्षा करने के लिए आधा घंटा अतिरिक्त मिलेगा। प्रशासन की ओर से इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। 
डीयू परीक्षा शाखा की ओर से फैकल्टी व विभागों को कहा गया है कि छात्रों की सहूलियत के लिए जहां जरूरी हो वहां प्रश्न पत्र में अतिरिक्त विकल्प दिए जाएं। परीक्षा शाखा के अनुसार कोविड से बचाव की सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते कई दिनों से छात्र ऑफलाइन परीक्षा की बजाय ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग करते आ रहे हैं। पीजी कोर्सेज की परीक्षा तिथियां विभागों व फैकल्टी की ओर से अलग से जारी की जाएंगी। पीजी छात्रों को इस संबंध में परीक्षा शाखा की ओर से अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। परीक्षा शाखा की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वह डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को ही विश्वसनीय मानें। सोश्ल मीडिया पर प्रसारित होने वाली जानकारी के जाल में ना फंसे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed