फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: It will take time to open the hostel

डीयू : हॉस्टल खुलने में अभी लगेगा समय

Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
DU: It will take time to open the hostel
DU: It will take time to open the hostel
नई दिल्ली। कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कॉलेजों में हॉस्टल खुलने के लिए अभी वक्त लगेगा। नए छात्रों को हॉस्टल में दाखिले के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। वर्ष 2020 सेे अब तक छात्रों का हॉस्टल में दाखिला नहीं हुआ है। इ
विज्ञापन

डीयू में 60 से अधिक कॉलेज स्नातक स्तर पर दाखिला करते हैं। इनमें से करीब 20 के पास ही हॉस्टल की सुविधा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन भी हॉस्टल में दाखिले लेने से बच रहा हैै। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि छात्रों की सेहत को लेकर चिंतित हैं। हॉस्टल में अधिकतर छात्र दूसरे राज्यों के ही होते हैं। अब मामले फिर बढ़ रहे हैं, ऐसे में अभी दाखिले नहीं करेंगे।
विज्ञापन

डीयू अधिकारियों के अनुसार, कॉलेज के हॉस्टल अभी नहीं खोले जा सकते हैं। क्योंकि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं दाखिला लेने वाले अधिकतर छात्र बाहरी राज्यों के हैं। ऐसे में उन्हें अभी यहां बुलाया नहीं जा सकता है। वहीं हॉस्टल में छात्रों को अपना कमरा भी शेयर करना पड़ता है। ऐसे में हॉस्टल को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता कहते हैं कि अभी जो छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं, वह काफी कम हैं। दो साल से हॉस्टल में छात्रों के दाखिले भी नहीं लिए गए हैं। अब कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं तो अभी हॉस्टल खोलने को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। अभी हॉस्टल में दाखिले के लिए इंतजार करना होगा, स्थिति संभलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed