फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU issue advertisement for the post of Assistant Professor, exempt Phd

डीयू ने सहायक प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी से छूट वाला विज्ञापन निकाला

Sun, 07 Nov 2021 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
DU issue advertisement for the post of Assistant Professor, exempt Phd
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने संबद्ध विभागों में सहायक प्रोफेसरों के 251 पदों पर स्थायी नियुक्ति के लिए पीएचडी से छूट वाला नया विज्ञापन निकाला है। विभिन्न विभागों में पढ़ा रहे शिक्षकों में इस छूट से खुशी है। नए विज्ञापन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई है। इससे पहले इन पदों को भरने के लिए जो विज्ञापन निकाला गया था उसमें पीएचडी की अनिवार्यता रखी गई थी। उसमें दिया गया लिंक भी नहीं खुला था।
विज्ञापन

दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (डीटीए) के अध्यक्ष डॉ हंसराज सुमन ने बताया कि डीटीए के प्रतिनिधि मंडल ने नए कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह से मुलाकात की थी। कुलपति ने प्रतिनिधि मंडल को बताया था कि यूजीसी ने जो छूट दी है, उसके आधार पर नया विज्ञापन आएगा। उन्होंने कहा था कि लंबे समय से 5000 कॉलेज शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए भी जल्द ही विज्ञापन निकाले जाएंगे। स्थायी प्रिंसिपलों के पद भी भरे जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ हंसराज सुमन ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध जिन विभागों में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए विज्ञापन निकाले हैं, उन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों से कहा गया है कि जो इन पदों के लिए पहले आवेदन कर चुके हैं फिर से आवेदन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कुलपति से मांग की है कि जब भी सहायक प्रोफेसर के पदों पर स्थायी नियुक्ति हो तो जो शिक्षक लंबे समय से पढ़ा रहे हैं, उन्हें उनके ही विभाग में समायोजित किया जाए। जो लंबे समय से स्वीकृत पदों पर एडहॉक टीचर के रूप में पढ़ा रहे हैं उन्हें वैटेज दिया जाए, उनकी पूरी एडहॉक सर्विस के आधार पर नियुक्ति के समय प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed