फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: Hundreds rained in the first cut-off

डीयू : पहली कट ऑफ में शतकों की बारिश

Sat, 02 Oct 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
DU: Hundreds rained in the first cut-off
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली कटऑफ शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें कई कोर्सेज में शतकों की बारिश है। हिंदू व रामजस कॉलेज ने सामान्य श्रेणी के लिए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स कोर्स के लिए सौ फीसदी कटऑफ निकाली है।
विज्ञापन

एसआरसीसी ने अपने दोनों कोर्सेज इकोनॉमिक्स ऑनर्स व बीकॉम ऑनर्स के लिए भी कटऑफ 100 फीसदी रखी है। वहीं, श्री गुरु तेगबहादुर खालसा कॉलेज में बीकॉम के लिए सौ फीसदी अंक जरूरी हैं।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार है, जब कई कॉलेजों में कुछ कोर्सेज की कटऑफ ने सौ का आंकड़ा छुआ है। बीते साल लेडी श्रीराम कॉलेज ने इकोनॉमिक्स ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स व साइकोलॉजी ऑनर्स की कटऑफ 100 फीसदी रखी थी। इससे पहले, वर्ष 2011, 2014 व 2015 में कटऑफ ने सौ का आंकड़ा छुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटऑफ में ह्यूमेनिटीज, साइंस व कॉमर्स कोर्सेज एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। कॉलेजों में इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, अंग्रेजी, फिजिक्स, साइकोलॉजी में भी कटऑफ 99 फीसदी तक गई है। बीकॉम ऑनर्स के लिए 5 नामी कॉलेजों ने 99.75 फीसदी कटऑफ निकाली है।
डीयू की पहली कटऑफ में बीते साल के मुकाबले में एक से पांच फीसदी तक की बढ़ोतरी दिखी है। दरअसल, इस बार सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड में 90 से 100 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है।

इस कारण कॉलेजों ने भी सीटों से अधिक दाखिले से बचने के लिए पहली कटऑफ 99 से 100 फीसदी तक निकाली है। नॉर्थ कैंपस के अधिकतर कॉलेजों ने अपने कोर्सेज की कटऑफ 99 फीसदी या उससे ऊपर ही रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed