फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU Examination starts by june first

दिल्ली विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष की परीक्षा एक जून से होगी

Tue, 18 May 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
DU Examination starts by june first
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की ओपन बुक एग्जाम एक जून से ही शुरू होंगे। डीयू परीक्षा शाखा ने परीक्षा टाले जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। प्रशासन का तर्क है कि परीक्षा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ही आयोजित होगी। यदि परीक्षा नहीं लेंगे तो किस आधार पर उन्हें डिग्री देंगे। परीक्षा दो महीने बाद लेने से रिजल्ट निकालने में देरी होगी जिससे विद्यार्थियों का साल खराब होगा।
विज्ञापन

देश में कोरोना की दूसरी लहर के घातक होने के बाद डीयू प्रशासन ने 15 मई से शुरू होने वाली ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा को टाल दिया था। परीक्षा शाखा डीन प्रो सी. एस. रावत ने कहा कि ओपन बुक परीक्षा एक जून से ही आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही डेटशीट भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा नहीं कराएंगे तो डिग्री कैसे देंगे। कोरोना के कारण यदि दो महीने बाद परीक्षा आयोजित करेंगे तो रिजल्ट निकालने में देरी होगी। लिहाजा विद्यार्थियों का साल खराब नहीं होने दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) का कहना है कि कोविड-19 के कारण शिक्षक व विद्यार्थी संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षाएं स्थगित की जाएं। इस संबंध में सीवाईएसएस की ओर से डीयू प्रशासन को पत्र लिखकर परीक्षाएं स्थगित या रद्द करने की मांग की है।

संगठन अध्यक्ष चंद्रमणि देव ने बताया कि उन्होंने डीयू के कुलपति को एक पत्र लिखा है कि तमाम छात्र और शिक्षक इन दिनों कोविड की चपेट में हैं या फिर उनके परिजन संक्रमण से पीड़ित हैं। इसलिए इस साल सेकंड ईयर के एग्जाम रद्द किए जाएं और उन्हें प्रोजेक्ट्स और इंटरनल एग्जाम के आधार पर थर्ड ईयर में प्रोमोट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed