फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU created a portal to protect the campus from getting discoloured

Delhi News: कैंपस को बदरंग होने से बचाने के लिए डीयू ने बनाया पोर्टल

Sat, 30 Aug 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
DU created a portal to protect the campus from getting discoloured
पोर्टल पर कोई गड़बड़ी और पोस्टरबाजी की कर सकेंगे शिकायत
विज्ञापन

सामान्य जानकारी के साथ जिओ टैग फोटो व वीडियो भेजना होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव को स्वच्छ, हरित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार कमर कसी हुई है। चुनाव से पहले कैंपस को बदरंग होने से बचाने और हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए डीयू ने एक पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर किसी प्रकार की गड़बड़ी और पोस्टरबाजी की शिकायत की जा सकती है। इसके लिए शिकायतकर्ता को पोर्टल पर कुछ सामान्य जानकारी के साथ-साथ जिओ टैग फोटो व वीडियो भेजना होगा।
शिकायतकर्ता छात्र इस पोर्टल का उपयोग किसी प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कर सकते हैं। डीयू के अनुसार, स्वच्छ, हरित, पारदर्शी और निष्पक्ष डूसू चुनाव हमारी सबकी जिम्मेदारी है। इस संबंध में डीयू की ओर से कई दिशा-निर्देश, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें, एनजीटी की ओर से जारी दिशा-निर्देश पहले भी जारी किए गए हैं। डूसू चुनाव कार्यालय इन दिशा-निर्देशों के कार्यान्वयन में छात्रों का सहयोग चाहता है।
विज्ञापन


ऐसे में डूसू चुनाव कार्यालय की ओर से छात्रों व अन्य हितधारकों से अनुरोध किया गया है कि वे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए इस पोर्टल का उपयोग करें। वहीं डीयू प्रशासन की ओर से की गई सख्ती का असर दिखाई दे रहा है। हर साल चुनाव से पहले पोस्टरों से पटी दीवारें अब साफ दिखाई दे रही हैं। संभावित उम्मीदवारों के जो पोस्टर दिखाई भी दे रहे हैं वे केवल वॉल ऑफ डेमोक्रेसी पर ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed