{"_id":"5cfd6c4bbdec22071a38a5cc","slug":"du-admissions-apply-most-of-the-english-stream-ashram-news-noi442555547","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिले : अंग्रेजी-ऑनर्स में सबसे अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू दाखिले : अंग्रेजी-ऑनर्स में सबसे अधिक आवेदन
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की दौड़ जारी है। सत्र 2019-20 के स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले के लिए किए जा रहे आवेदनों में छात्रों की पहली पसंद अंग्रेजी-ऑनर्स है। डीयू स्टूडेंट वेलफेयर के डीन प्रो. राजीव गुप्ता के मुताबिक, इस सत्र में अंग्रेजी-ऑनर्स में सर्वाधिक 92 हजार 346 आवेदन हुए हैं। दूसरे नंबर पर पॉलिटिकल साइंस पाठ्यक्रम के लिए 83 हजार 504 और तीसरे नंबर पर बीए-प्रोग्राम में 80 हजार 967 आवेदन हुए हैं। चौथे स्थान पर बीए-ईकोनॉमिक्स ऑनर्स है, जिसके लिए अभी तक 80 हजार 277 आवेदन मिले हैं। बीए-हिस्ट्री ऑनर्स के लिए 76 हजार 635 आवेदन हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्राप्त हो रहे आवेदनों के रुझान को देखते हुए अभी तक छात्रों की पसंद के तौर अंग्रेजी-ऑनर्स सामने आ रहा है। उनका कहना है कि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किये हैं वह जल्द से जल्द आवेदन करें। डीयू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 14 जून है। ब्यूरो