{"_id":"619451c4c98b2111a7757022","slug":"du-admission-with-more-than-95-percent-marks-in-sol","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू एडमिशन : एसओएल में 95 फीसदी से अधिक अंक वाले भी ले रहे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू एडमिशन : एसओएल में 95 फीसदी से अधिक अंक वाले भी ले रहे दाखिले
Wed, 17 Nov 2021 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Nov 2021 06:20 AM IST
सार
26 दिनों में 99 हजार ने कराया पंजीकरण, 44 हजार ने दाखिला लिया।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में बारहवीं में 95-100 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को आसानी से दाखिला मिल सकता है। अब स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग भी 95 से 100 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की पंसद बन कर उभर रहा है। एसओएल में इस बार 97 से 99 फीसदी अंक पाने वाले कई छात्रों ने दाखिला लिया है। दाखिला लेने वालों में 90 फीसदी छात्र 60 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्र हैं। यहां अभी दाखिला प्रक्रिया समाप्त होने में एक माह शेष है और 44 हजार छात्र दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में 22 अक्तूबर से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई जो कि 15 दिसंबर को समाप्त होगी। इस ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया केतहत अब तक 99 हजार छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि देर शाम तक 44 हजार छात्र दाखिला ले चुके हैं। इनमें से कई ऐसे छात्र हैं जिन्होंने बारहवी में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग ओएसडी डॉ उमाशंकर पांडेय ने बताया कि देखने में आ रहा है कि एसओएल में दाखिला लेने वाले छात्रों का ट्रेड बीते कुछ सालों में बदल रहा है। अब 95 फीसदी से अधिक अंक वाले भी एसओएल में दाखिला लेने में रुचि दिखा रहे हैं। डॉ पांडेय ने बताया कि 26 दिनों से जारी ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया मेंबीकॉम में 99 फीसदी वाले एक छात्र, बीकॉम ऑनर्स में 98.6 फीसदी, बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस में 98.4 फीसदी, बीए प्रोग्राम में 97.4 फीसदी, बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 97 फीसदी वाले एक-एक छात्र ने दाखिला ले लिया है।
विज्ञापन
डॉ पांडेय ने कहा कि यह कहा जाता है कि एसओएल कम अंक वालों केलिए ही है। लेकिन अब यह मिथक टूट रहा है क्योंकि अब एसओएल और नियमित कॉलेज केपाठ्यक्रम में कोई अंतर नहीं है, वहीं डिग्री भी एक समान है। छात्रों केलिए सुविधाएं भी बढ़ी है। ऐसे में लगातार दाखिला लेने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते साल भी एक लाख के आसापस छात्रों ने दाखिला लिया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार यह संख्या एक लाख केपार जा सकती है।