{"_id":"610af479974c257dd411f9e7","slug":"du-admission-application-process-registrations-exceeded-seats-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू आवेदन प्रक्रिया: तीन दिन में ही सीटों से अधिक हुए पंजीकरण, बुधवार शाम पांच बजे तक आंकड़ा पहुंचा 88,994","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू आवेदन प्रक्रिया: तीन दिन में ही सीटों से अधिक हुए पंजीकरण, बुधवार शाम पांच बजे तक आंकड़ा पहुंचा 88,994
Thu, 05 Aug 2021 01:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:41 AM IST
सार
डीयू से दाखिला शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नातक कोर्सेज के लिए 88 994, पीजी कोर्सेज के लिए 81, 610, व एमफिल-पीएचडी के लिए 11,665 पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन
du admission
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन केलिए दाखिला पोर्टल खुले महज तीन दिन ही हुए और पंजीकरण का आंकड़ा सीटों को पार कर गया है। बुधवार शाम पांच बजे तक दाखिला पोर्टल स्नातक कोर्सेज की लगभग 70 हजार सीटों के लिए 88, 994 पंजीकरण हो गए। जिस स्पीड से पंजीकरण हो रहे हैं उससे जल्द ही पंजीकरण की संख्या एक लाख तक पहुंचने की संभावना है। इस तरह से डीयू में अभी से एक-एक सीट पर दाखिले की दावेदारी बढ़ गई है। एक आवेदक की ओर से एक से ज्यादा फॉर्म भरने के कारण भी यह संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
डीयू से दाखिला शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नातक कोर्सेज के लिए 88 994, पीजी कोर्सेज के लिए 81, 610, व एमफिल-पीएचडी के लिए 11,665 पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण करने वालों में से कितनों ने आवेदन शुल्क जमा कराकर फॉर्म को पूरा कर जमा कर दिया, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। जिस तरह से पंजीकरण हुए हैं उससे लगता है कि छात्र डीयू केदाखिला पोर्टल के खुलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
अभी यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा और फॉर्म जमा कराने वालों की संख्या में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन