फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU : 6th cutoff lowers chance

डीयू में छटी कट ऑफ आने की संभावना कम

Mon, 22 Jul 2019 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
DU : 6th cutoff lowers chance
डीयू : छठी कटऑफ आने की संभावना कम
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में पांचवीं व पूर्व निर्धारित अंतिम कटऑफ के दाखिले का मंगलवार को अंतिम दिन है। अब भी कॉलेजों में इक्का-दुक्का कोर्सेज में सामान्य व कुछ कोर्सेज में आरक्षित श्रेणी की सीटें खाली हैं। ऐसे में संभावना है कि इन सीटों को भरने के लिए छठी कटऑफ नहीं निकाली जाएगी। इन सीटों को स्पेशल ड्राइव के माध्यम से भरा जाएगा।
पांचवीं कटऑफ तक काफी कॉलेजों में तो सीटों से अधिक दाखिले हो गए। सोमवार को भी कुछ कॉलेजों में दाखिले हुए। हालांकि, दाखिले रद्द कराने का जोखिम विद्यार्थियों ने नहीं लिया। कॉलेजों के अनुसार, कुछ जगह बीकॉम-ऑनर्स, ईको-ऑनर्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, अंग्रेजी-ऑनर्स की इक्का-दुक्का सीटें बाकी हैं। कुछ कॉलेजों में आरक्षित श्रेणी की भी कुछ कोर्सेज में सीटें खाली हैं। इन्हें भरने के लिए छठी कटऑफ निकाले जाने की संभावना कम है। कुछ कॉलेजों को जानकारी दे दी गई है कि आगे कटऑफ नहीं आएंगी। अभी कॉलेजों में खाली सीटों को कैसे भरा जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कॉलेज मानकर चल रहे हैं कि प्रशासन इन्हें भरने के लिए स्पेशल ड्राइव ही चलाएगा। प्रशासन ने अभी इसकी घोषणा नहीं की। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार के दाखिले संपन्न होने के बाद इसको लेकर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed