फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DTC to start AC bus service between Delhi-Baraut

Delhi News: दिल्ली–बड़ौत के बीच डीटीसी शुरू करेगी एसी बस सेवा

Fri, 19 Sep 2025 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
DTC to start AC bus service between Delhi-Baraut
कश्मीरी गेट आईएसबीटी से रोजाना सुबह और शाम तीन-तीन बसें दोनों ओर से चलाई जाएंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा-2025 के अवसर पर दिल्ली सरकार ने राजधानी और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने घोषणा की है कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) कश्मीरी गेट आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश के बड़ौत तक नई अंतरराज्यीय एसी बस सेवा शुरू करने जा रहा है।


नई सेवा के तहत रोजाना सुबह और शाम तीन-तीन एसी बसें दोनों ओर से चलाई जाएंगी। दिल्ली से बड़ौत की ओर बसें सुबह 4:50 बजे, 5:20 बजे और 5:50 पर रवाना होंगी। वहीं, शाम को 5:00 बजे, 5:30 बजे और 6:00 बजे बसें बड़ौत के लिए चलेंगी। दूसरी ओर बड़ौत से दिल्ली की तरफ सुबह 7:00 बजे, 7:30 बजे और 8:00 बजे तथा शाम को 7:30 बजे, 8:00 बजे और 8:30 बजे एसी बसें आएंगी। लगभग 60 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सरकार ने किराये को बेहद किफायती रखा है। नई एसी बस सेवा का न्यूनतम किराया 32 रुपये और अधिकतम किराया 125 रुपये निर्धारित किया गया है। मंत्री ने कहा कि इसका मकसद हर वर्ग के लोगों को आरामदायक और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है। दिल्ली से बड़ौत जाने वाली बसें खजूरी खास, भजनपुरा, लोनी बस स्टैंड, यूपी बॉर्डर, लोनी, मंडोला, खेकरा, काठा, बागपत, गौरीपुर, सरूरपुर और ट्योढ़ी से होकर गुजरेंगी। इसी तरह बड़ौत से दिल्ली आने वाली बसें भी इन्हीं मार्गों से होकर कश्मीरी गेट आईएसबीटी पहुंचेंगी। परिवहन मंत्री ने संकेत दिया कि आने वाले समय में अन्य अंतरराज्यीय रूटों पर भी एसी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed