फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DSEU completes first round of competition

कौशल विश्वविद्यालय ने पूरा किया विश्व कौशल प्रतियोगिता का पहला चरण

Thu, 19 Aug 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
DSEU completes first round of competition
नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने शंघाई में होने वाले विश्व कौशल प्रतियोगिता 2022 के लिए राज्य स्तर पर पहला चरण पूरा कर लिया है। विश्वविद्यालय राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। इसके तहत विद्यार्थी मेक्ट्रोनिक्स, बेकरी, साइबर सुरक्षा समेत 33 विभिन्न डोमेन्स में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने गत 13 अगस्त को बहुविकल्पीय प्रश्न परीक्षा आयोजित की थी। इसके तहत 17 अगस्त को ऑन-ग्राउंड प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई थी। ऑन-ग्राउंड कार्यक्रम के पहले और दूसरे दिन विश्वविद्यालय ने स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग, पेंटिंग और सजावट, एवं वेल्डिंग के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई जेल रोड, अक्जोनोबेल ओखला एवं जेल रोड स्थित वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर में किया गया है। इन क्षेत्रों में तकनीकी कौशल का परीक्षण एडवांस्ड टेस्ट प्रोजेक्ट के माध्यम से किया गया था। इसके तहत प्रतियोगिओं के लिए उपकरण एवं रॉ मैटेरियल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो (डॉ.) नेहारिका वोहरा ने कहा कि वर्ल्ड स्किल्स के लिए दिल्ली की पहली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करना विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 31 डोमेन के लिए आयोजित ऑनलाइन स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से योग्यता के आधार पर प्रत्येक डोमेन में केवल छह प्रतियोगिओं का चयन किया गया था।

प्रो वाइस चांसलर प्रो (डॉ.) स्निग्धा पटनायक ने प्रतियोगिओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफर न केवल विद्यार्थियों के डोमेन विशिष्ट स्किल को विकसित करेगी बल्कि उन्हें समय प्रबंधन के लिए भी तैयार करेगी। क्वालीफाई करने वाले प्रतियोगिओं का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा फिर उनकी प्रशिक्षण और तैयारी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed