जेल में जैन की 'मौज': मेवा और सलाद से लेकर मसाज तक, मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, जेल प्रशासन पर भी उठे सवाल
एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सत्येन्द्र जैन जेल में मौज से फ्रूट और ड्राई फ्रूट खाते नजर आ रहे हैं। जैन ने जेल प्रशासन पर ठीक से खाना नहीं देने का आरोप लगाया है लेकिन तिहाड़ जेल के अंदर जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं वो इसके ठीक उलट हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन को लेकर आए दिन सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं। दुष्कर्म के आरोपी से मसाज का वीडियो आने के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सत्येन्द्र जैन जेल में मौज से फ्रूट और ड्राई फ्रूट खाते नजर आ रहे हैं। जैन ने जेल प्रशासन पर ठीक से खाना नहीं देने का आरोप लगाया है लेकिन तिहाड़ जेल के अंदर जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं वो इसके ठीक उलट हैं। जो वीडियो वायरल हुआ हैं उसमें सत्येंद्र जैन फल, कभी ड्राई फ्रूट तो कभी सलाद खाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सत्येन्द्र जैन का जेल में वजन बढ़ गया है। जेल के सूत्रों के मुताबित सत्येन्द्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ जैन के वकीलों ने कोर्ट में कहा है कि उनका वजन 28 किलो तक कम हो गया है।
भाजपा ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि ये जेल नहीं रिसॉर्ट लग रहा है। वहीं, इस वीडियो ने सत्येंद्र जैन के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें सही से खाना नहीं दिया जा रहा है।
शनिवार को जेल में सत्येंद्र जैन की मसाज का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसको लेकर भी जमकर सियासी घमासान मचा था। जेल की बैरक से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स उनको मसाज देता दिख रहा था। मामले में तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला कि जैन को मसाज देने वाला शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो दुष्कर्म के केस में सजा काट रहा एक कैदी है। तिहाड़ जेल के सूत्रों से जानकारी मिली है कि उसका नाम रिंकू है। रिंकू पर पोक्सो की धारा 6 और आईपीसी की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगे हैं। वीडियो में देखा गया था कि जेल में बंद सत्येंद्र जैन एक बैड पर लेटकर हाथों और पैरों की मसाज करा रहे हैं।
तिहाड़ जेल प्रशासन पर भी उठे सवाल
सत्येन्द्र जैन को लेकर तिहाड़ जेल से एक के बाद एक वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जेल प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर जैन को ये सारी सुविधाएं मुहैया कैसे हो रही हैं। उनको जेल में होटल का खाना, फल और ड्राई फ्रूट्स ये सारी चीजें उन तक कैसे पहुंचती है। जेल में बंद जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जैन न तो कैदियों वाले कपड़े पहनते हैं और न ही जेल का खाना खाते हैं। जेल में उनकी हर फरमाइश पूरी की जा रही है। इस मेहरबानी के पीछे किसका हाथ है ये अपने आप में बड़ा सवाल है।