{"_id":"606b6e038ebc3ef1095d27fa","slug":"drunken-stabbed-wife-in-the-head-with-a-knife-ashram-news-noi5754613162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने कलह में पत्नी के सिर में चाकू से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने कलह में पत्नी के सिर में चाकू से किए वार
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शराब के नशे में धुत दयाराम ने घरेलू कलह के बाद पत्नी ज्योति (39) और बेटी प्रियंका पर चाकू से हमला कर दिया। बेटी ने किसी तरह भागकर जान बचा ली, लेकिन उसने ज्योति के सिर में चाकू के कई वार किए। इसके बाद वह फरार हो गया। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर ज्योति को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, नंद नगरी में ज्योति पति-बेटी और अन्य परिजनों के साथ रहती है। दयाराम ऑटो चालक है। उसकी वर्ष 2002 में शादी हुई थी। तभी से दंपती में छोटी-छोटी बातों पर अनबन रहती थी। बाद में दयाराम शराब पीने का आदी हो गया। ज्योति उससे घर के लिए खर्चा मांगती तो वह झगड़ा करने लगता था। करीब एक माह से उसने ऑटो चलाना भी छोड़ दिया था। कुछ दिन पूर्व मारपीट बढ़ी तो ज्योति ने पीसीआर को कॉल कर पुलिस बुला ली थी। इसके बाद दयाराम ने माफी मांगकर मामला शांत करा दिया था।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात दयाराम नशे में धुत होकर पहुंचा और बेटी से झगड़ने लगा। ज्योति ने विरोध किया तो वह उससे मारपीट करने लगा। परिजनों ने मिलकर दयाराम को कमरे से निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। दयाराम गाली-गलौज करने लगा। काफी देर बाद ज्योति ने दरवाजा खोला तो दयाराम भागकर रसोई में गया और चाकू उठाकर बेटी को मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसने पत्नी पर चाकू के कई वार कर दिए। सिर में कई जगह चाकू लगने से ज्योति जख्मी हो गई।