फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Driver of ACP trampling arrest

एसीपी को रौंदने वाली गाड़ी का चालक धरा

Sun, 02 Aug 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Driver of ACP trampling arrest
नई दिल्ली। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने एनएच-8 पर रजोकरी फ्लाईओवर के पास दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एसीपी संकेत कुमार कौशिक को रौंदने वाले टाटा-407 के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद एक हफ्ते बाद महिपालपुर निवासी अमित पुलामी (28) गिरफ्त में आया। वह मूल रूप से नेपाल का है। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। दुर्घटना करने के बाद चालक ने गाड़ी का रंग बदलवा दिया था।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या के अनुसार, दक्षिण जिले के यातायात एसीपी संकेत कौशिक गत शनिवार को रात 8 बजे रजोकरी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर थे। इसी समय एक वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। एम्स ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वसंत कुंज एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआई रोहित कुमार, कुलदीप सिंह, आकाश व राजेश कुमार की टीम को जांच में पता चला कि वाहन ने सर्विस रोड पर जर्सी डिवाइर को भी टक्कर मारी थी, जिसमें उसके कुछ पुर्जे गिरे थे। इनकी जांच से इसके मालवाहक टेंपो होने का पता चला। फिर धौला कुंआ से रजोकरी टोल प्लाजा तक करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। इनमें से 15 फुटेज अलग निकाली गईं। इनसे पता चला कि बंद बॉडी वाले टाटा-407 ने एसीपी के पीछे आकर 7:48:48 बजे टक्कर मारी। दुर्घटना के बाद चालक उसे कार्गो, आईजीआई एयरपोर्ट ले गया और सामान उतारा। फुटेज के आधार पर 50 टेंपो पहचाने गए और आखिर आरोपी चालक को पकड़ा गया। दुर्घटना में गाड़ी की आगे की एक लाइट टूटी थी। उसने इसे रिपेयर कराने के साथ गाड़ी का रंग भी काफी हद तक बदलवा लिया था।
विज्ञापन

रजोकरी फ्लाईओवर से यू-टर्न लेकर आया वाहन
घटना के दो दिन बाद एसीपी नरेश यादव को पता लगा कि महिपालपुर की तरफ से वाहन आ सकते हैं। उमराव फार्म हाउस की सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि टाटा-407 महिपालपुर की तरफ से आई है। कार्गो आईजीआई एयरपोर्ट से वाहनों का रिकॉर्ड चेक किया गया। आखिर पता चला कि संबंधित वाहन रंगपुरी पहाड़ी की तरफ से आया। रजोकरी फ्लाईओवर से यू-टर्न लेकर वह सर्विस रोड पर आया। यहां एक वेयरहाउस की टाटा-407 से रिकॉर्ड मैच होने के बाद शुक्रवार रात चालक अमित को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे निकलने के चक्कर में मारी टक्कर
आरोपी चालक अमित ने बताया कि दुर्घटना के समय साथ में एक और वाहन चल रहा था। इससे आगे निकलने के चक्कर में उसने एसीपी को टक्कर मार दी। अमित का कहना है कि उसे एसीपी संकेत कौशिक दिखे नहीं। टाटा-407 की रफ्तार ज्यादा थी। टक्कर के बाद वह कार्गो गया और सामान उतारने के बाद रात 10 बजे तक रुका। उसने अगले दिन टाटा-407 रिपेयर कराई थी। अमित डेढ़ वर्ष पहले दिल्ली आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed