फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dr Bina Modi took resposibilities of Modi enterprises after KK Modi

केके मोदी के अचानक निधन के बाद डॉ. बीना मोदी ने संभाला मोदी एंटरप्राइजेज के चेयरपर्सन का पद

Fri, 15 Nov 2019 05:53 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 15 Nov 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Dr Bina Modi took resposibilities of Modi enterprises after KK Modi
डॉ. बीना मोदी - फोटो : अमर उजाला
श्री केके मोदी के अचानक निधन के बाद गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड और इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड दोनों कंपनियों के बोर्ड ने सर्वसम्मति से डॉ. बीना मोदी के नाम पर रेजॉल्यूशन पास किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड का प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर और इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर चुना गया है। डॉ. बीना मोदी ने मोदी एंटरप्राइजेज के नए चेयरपर्सन के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन


डॉ. बीना मोदी इससे पहले गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड की बोर्ड सदस्य रही हैं और कंपनी की सीएसआर कमेटी का भी हिस्सा रही हैं। सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं व्यक्तिगत उत्साह ने सीएसआर कार्यक्रमों को समूह के मूल्यों के अनुरूप आगे बढ़ाने में मदद की।
विज्ञापन


पद संभालने के बाद डॉ. बीना मोदी ने कहा, “इस जिम्मेदारी को पाकर मैं सम्मानित अनुभव कर रही हूं और मेरा सतत प्रयास रहेगा कि अपने पति के सपनों को जीवित रखूं। केके ने अपने पिता राय बहादुर गुजरमल मोदी की विरासत को आगे बढ़ाया और मेरा मानना है कि अब यह हम सब की जिम्मेदारी व कर्तव्य है कि उनके लक्ष्य, दर्शन एवं मूल्यों को अपने विकास एवं सफलता के मार्ग के पथ प्रदर्शक की तरह मानते हुए आगे बढ़ें। इसमें कोई संदेह नहीं कि उनके अद्वितीय लक्ष्य बहुत जटिल हैं, लेकिन परिवार के सदस्य और समूह की कंपनियों के प्रबंधन उन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सफल उद्यमी के तौर पर डॉ. बीना मोदी ने स्वयं कई सफल कारोबार स्थापित किए हैं। उनका बीना फैशंस एक ग्लोबल उद्यम है; और साथ ही ईगो स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट चेन, दसांज सलून और बीकन ट्रैवल्स भी उनके कुछ प्रतिष्ठित उद्यम हैं। उनके कारोबार 1.5 अरब डॉलर के मोदी एंटरप्राइजेज की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। डॉ. बीना मोदी को वुमन इकोनॉमिक फोरम द्वारा ‘वुमन ऑफ द डेकेड इन बिजनेस एंड लीडरशिप 2018’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और साथ ही 2019 का प्रतिष्ठित अचीवर्स अवार्ड भी मिला है। प्रेम अहलूवालिया की लिखी पुस्तक ‘इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन’ में भी डॉ. बीना मोदी को स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed