{"_id":"61a6b6ad19a00d01956da934","slug":"doctors-will-return-to-work-in-hindu-rao-hospital-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म : हिंदूराव अस्पताल में आज से काम पर लौटेंगे डॉक्टर, सारी मांगों पर प्रबंधन से सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म : हिंदूराव अस्पताल में आज से काम पर लौटेंगे डॉक्टर, सारी मांगों पर प्रबंधन से सहमति
Wed, 01 Dec 2021 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:11 AM IST
सार
मंगलवार देर शाम तक प्रबंधन के साथ चली बैठक के बाद रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने और बुधवार सुबह से अस्पताल में सेवाएं देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब सप्ताह भर बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की। मंगलवार देर शाम तक प्रबंधन के साथ चली बैठक के बाद रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने और बुधवार सुबह से अस्पताल में सेवाएं देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. अनुराग त्यागी ने बताया कि बैठक में डीए भत्ता पर सहमति बनी है। निगम ने संशोधित ऑर्डर फिर से जारी करने और बीते जुलाई माह से ही यह भत्ता कर्मचारियों को देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा बैठक में यह भी तय हुआ है कि हर महीने की 15 तारीख तक कर्मचारियों को उनका वेतन मिलना चाहिए।
विज्ञापन
हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को ऑन ड्यूटी माना जाएगा। इसके अलावा नवंबर माह का वेतन जल्द से जल्द देने पर भी सहमति बनी है। इसलिए हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी मिली है कि अस्पताल में देर रात तक नर्स और बाकी संगठनों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय नहीं लिया है। नर्सिंग यूनियन के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ और एमसीडी डॉक्टर्स एसोसिएशन भी विरोध प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल वेतन समय पर न मिलने और डीए भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले सप्ताह सोमवार को हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद ओपीडी से लेकर अन्य सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित रहीं। धीरे धीरे निगम की अन्य डिस्पेंसरी और क्लीनिक में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी वेतन न मिलने की वजह से निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।