{"_id":"63e029bda7b4c86b4356e134","slug":"doctors-will-be-on-strike-in-hindu-rao-hospital-today-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : हिंदूराव अस्पताल में आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, ओपीडी का बहिष्कार, प्रभावित होंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : हिंदूराव अस्पताल में आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, ओपीडी का बहिष्कार, प्रभावित होंगी सेवाएं
Mon, 06 Feb 2023 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:42 AM IST
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टर लंबित मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं प्रभावित होंगी। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक ओपीडी में काम बंद कर हड़ताल करेंगे। इस दौरान वार्ड और इमरजेंसी में तो मरीज देखेंगे, लेकिन ओपीडी का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें अक्तूबर से वेतन नहीं मिला है, इससे डॉक्टरों के पास दिल्ली में रहने के लिए मकान का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। इस मांग के बाद शनिवार को डॉक्टरों को दो महीने का बकाया वेतन तो मिल गया लेकिन अभी भी एक महीने का वेतन मिलना बाकी है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि अस्पताल में पीने के साफ पानी की किल्लत है, शौचालय गंदे और खराब हैं। ऐसे में मरीजों के साथ अस्पताल के कर्मचारियों को काम करने के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी डॉक्टरों को पूरा बकाया वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
रेजिडेंट डॉक्टरों ने इससे पहले पत्र में लिखा था कि उन्हें अकादमिक सत्र 2023-2024 के लिए डीएनबी पाठ्यक्रम की सवा लाख रुपये की फीस जमा करनी है। डॉक्टरों का कहना है कि यह फीस देने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। समय पर वेतन न मिलने से परेशानी हो रही है।