{"_id":"61b16553eb9db402895cae7a","slug":"doctors-strike-no-solution-even-after-meeting-with-health-minister-mansukh-mandaviya","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की हड़ताल: स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के बाद भी समाधान नहीं, कहा- जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की हड़ताल: स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के बाद भी समाधान नहीं, कहा- जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
Thu, 09 Dec 2021 07:39 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:39 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द काउंसलिंग कराने के पक्ष में है, डॉक्टरों को अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लेना चाहिए। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि जब तक काउंसलिंग की तिथि नहीं मिलेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल, फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद भी डॉक्टरों की हड़ताल पर कोई समाधान नहीं निकला है। इसके चलते बुधवार देर शाम फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने और मंत्रालय की ओर से इस मामले को विशेष तौर पर लेने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि सरकार जल्द से जल्द काउंसलिंग कराने के पक्ष में है। इसलिए डॉक्टरों को अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लेना चाहिए। इस बीच सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी इस मामले की अगली तिथि छह जनवरी तय की गई है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि जब तक काउंसलिंग की तिथि नहीं मिलेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन