फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Doctor's Strike Residents will no longer give duty even in Corona ward in Delhi there is a stir in Loknayak Hospital

Doctor's Strike: दिल्ली में अब कोरोना वार्ड में भी ड्यूटी नहीं देंगे रेजिडेंट, लोकनायक अस्पताल में मचा हड़कंप

Thu, 30 Dec 2021 09:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 30 Dec 2021 09:34 PM IST
सार

दिल्ली में नीट-पीजी काउंसलिंग जल्द कराने और हड़ताल कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों पर कथित बर्बरता के लिए पुलिस से माफी मंगवाने की मांग को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी है।

विज्ञापन
Doctor's Strike Residents will no longer give duty even in Corona ward in Delhi there is a stir in Loknayak Hospital
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर राजधानी में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है। इसके चलते मरीजों को अस्पतालों में उपचार नहीं मिल पा रहा है। 14वें दिन बृहस्पतिवार को भी नीट पीजी काउंसलिंग में देरी और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। वहीं देर शाम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार से कोरोना वार्ड में भी ड्यूटी नहीं देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसकी सूचना कॉलेज के डीन को भी दी गई है, जिसके चलते लोकनायक अस्पताल में हड़कंप मच गया। दरअसल लोकनायक अस्पताल में अभी 30 से भी ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हैं जिनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। यहां कोरोना संदिग्ध, संक्रमित और ओमिक्रॉन को लेकर अलग अलग वार्ड बनाए गए हैं जिनमें अधिकांश समय तक ड्यूटी रेजिडेंट डॉक्टरों की रहती है।

विज्ञापन

देर रात तक जारी रही बैठक

अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने पत्र लिखते हुए सूचना दी है कि नीट पीजी काउंसलिंग की तारीख जब तक घोषित नहीं होती है और दिल्ली पुलिस माफी नहीं मांगती है तब तक के लिए डॉक्टर इमरजेंसी, ओपीडी, ओटी, कोविड सहित सभी तरह की चिकित्सीय सेवाओं में उपस्थित नहीं रहेंगे। डॉक्टरों के इस फैसले के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन की देर रात तक बैठक जारी रही।

बैठक में वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम को तैनात करने के साथ साथ रेजिडेंट को वापस काम पर लाने के लिए विचार किया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार से लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी, मौलाना आजाद दंत चिकित्सालय और गुरु नानक नेत्र चिकित्सालय में हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है। उधर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग, जीटीबी, इहबास सहित दिल्ली और केंद्र सरकार के अस्पतालों में मरीजों को उपचार नहीं मिला।

14 दिनों में 10 हजार से अधिक ऑपरेशन टाले

बीते 14 दिन में यहां 10 हजार से अधिक ऑपरेशन टाले जा चुके हैं। वहीं हड़ताल के चलते दो मरीजों की इलाज न मिलने से मौत भी हुई है। इसके बाद भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed