{"_id":"60332f10ddc21013f57958b8","slug":"dmrc-to-not-do-any-construction-work-within-one-km-range-of-qutub-minar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुब मीनार के एक किलोमीटर के दायरे में डीएमआरसी नहीं करेगा कोई निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुब मीनार के एक किलोमीटर के दायरे में डीएमआरसी नहीं करेगा कोई निर्माण
Mon, 22 Feb 2021 09:42 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
Qutub Minar
कुतुब मीनार के इर्द गिर्द एक किलोमीटर के दायरे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से निर्माण नहीं किया जाएगा। मेट्रो फेज-4 के तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर को तैयार करने में निर्माण में भी सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से आपत्ति जताने के बाद डीएमआरसी ने एलाइनमेंट में बदलाव कर दिया। हालांकि डीएमआरसी को उम्मीद थी कि मॉन्युमेंट एक्ट में संशोधन के बाद इस तरह की रुकावटें नहीं आएंगी। लेकिन संशोधन न होने की वजह से कुतुब मीनार के इर्द गिर्द के प्रस्तावित स्टेशनों के लिए रास्ते में थोड़ा बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन
डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक वसंत कुंज मेट्रो स्टेशन की दूरी भी एक किलोमीटर से रखी जा रही है ताकि निर्माण में किसी तरह की रुकावट न आए। हालांकि मेट्रो के निर्माण पर पाबंदी की वजह से माना रहा है कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन