फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DMRC introduces new lift opening system at staions

पैडल पर पैर रखते ही खुलेगी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट

Thu, 03 Sep 2020 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
DMRC introduces new lift opening  system at staions
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मेट्रो स्टेशन पर कई बदलाव किए गए हैं। स्टेशन पर लिफ्ट पर सवार होने के लिए हाथों अंगुली से बटन नहीं दबाना होगा। नई व्यवस्था के तहत पैडल पर पैर रखते ही लिफ्ट खुल जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 16 स्टेशनों पर ऐसे 50 पैडल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएमआरसी के राजीव चौक, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली, हौज खास, केंद्रीय सचिवालय, द्वारका सेक्टर-21, जनकपुरी पश्चिम, राजौरी गार्डन, मंडी हाउस, यमुना बैंक, बॉटेनिकल गार्डन, कालका जी मंदिर, द्वारका, नोएडा सेक्टर-62, आईजीआई एयरपोर्ट के अलावा नेहरू इंक्लेव पर यात्रियों को लिफ्ट में सवार होने के लिए बटन को छूने की जरूरत नहीं होगी। जनकपुरी पश्चिम में सबसे अधिक छह लिफ्ट में यात्रियों को इस सुविधा के इस्तेमाल का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कनॉट प्लेस स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगी लिफ्ट में सवार होने के लिए जैसे ही यात्री पैडल पर पैर रखेंगे, लिफ्ट का दरवाजा खुल जाएगा। सोशल डिस्टेसिंग के नियम के तहत लिफ्ट में एक बार में दो-तीन यात्री ही सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed