फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DMRC: Aerocity metro station to become interchange hub

डीएमआरसी: इंटरचेंज हब बनेगा एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन, रेवाड़ी तक का सफर होगा आसान

Mon, 01 Nov 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 05:42 AM IST
सार

आरआरटीएस कॉरिडोर के यात्रियों की मेट्रो की दो लाइन से होगी सीधी कनेक्टिविटी। मार्च में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का कंवेशन सेंटर तक होगा विस्तार।

विज्ञापन
DMRC: Aerocity metro station to become interchange hub
दिल्ली मेट्रो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए रेवाड़ी तक का सफर आसान हो जाएगा। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम(आरआरटीसी) कॉरिडोर के एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज हब बनेगा। आरआरटीएस परियोजना के पूरा होने पर यात्रियों को इंटरचेंज स्टेशन पर ही यात्रियों को मेट्रो की दो लाइनों से भी सीधी कनेक्टिविटी होगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर फिलहाल एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन है जबकि तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का निर्माण चल रहा है।दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एयरोसिटी समेत छह मेट्रो स्टेशन हैं। इस लाइन का विस्तार इंडिया इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर(आईआईसीसी)तक किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है। आरआरटीएस और मेट्रो की सिल्वर लाइन पर निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को रेवाड़ी तक की कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने बताया कि तुगलकाबाद-एयरोसिटी और एयरपोर्ट एक्सप्रेस के एनसीआरटीसी से जुड़ने से रेवाड़ी तक की सहूलियतें काफी बढ़ जाएंगी। यह मेट्रो के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को एयरोसिटी से तीन लाइनों पर कम वक्त में सफर का मौका मिल सकेगा।

इंटरचेंज हब से दिल्ली मेट्रो की कनेक्टिविटी एनसीआर के मौजूदा शहरों से आगे तक के लिए भी मेट्रो की सीधी सुविधा उपलब्ध होगी। एयरोसिटी से आगे द्वारका सेक्टर-21 तक पहुंचने पर यात्रियों को ब्लू लाइन पर भी सफर की सुविधा होगी।


मार्च तक कंवेशन सेंटर तक दौड़ेगी मेट्रो 
मार्च तक आईआईसीसी तक दौड़ने लगेगी। इससे लोगों को व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों में भी शामिल होने के लिए एक उत्तम सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक ने बताया कि द्वारका सेक्टर-25 के इंडिया इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर(आईआईसीसी) तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तार किया जा रहा है। मार्च, 2022 तक मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed