फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Divyang woman get reunite with family through social media

दिव्यांग महिला को सोशल मीडिया के जरिये परिवार से मिलवाया

Sat, 24 Jul 2021 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Divyang woman get reunite with family through social media
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लापता एक दिव्यांग महिला को सोशल मीडिया के जरिये उसके परिवार वालों ने मिलवा दिया। पुलिस को महिला सुल्तानपुरी के बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली थी। महिला बोलने में असमर्थ थी और न ही उसके पास कोई पहचान पत्र ही था। महिला के मिलने के बाद परिवार वालों ने दिल्ली पुलिस की जमकर सराहना की है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि करीब 32 साल की एक महिला सुल्तानपुरी बस स्टैंड पर अकेली बैठी है। सूचना मिलते ही एसआई राजबीर वहां पहुंचे और महिला से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन महिला बोल पाने में असमर्थ थी। उसके पास से पुलिस को कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला। इससे उसके घर का पता लगाने में पुलिस को दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

महिला की पहचान करने के लिए पुलिस ने इलाके में डोर-टू-डोर छानबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। बावजूद पुलिस ने प्रयास जारी रखा। पुलिस ने महिला के बारे में एक संदेश बनाकर कई व्हाट्सएप ग्रुप पर उसे डाला। इसका असर तुरंत देखने को मिला। शुक्रवार को थाने के निरीक्षक प्रवीण के पास एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर यूपी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहा फोटो उसकी बहन का है जो 18 जुलाई से लापता है और वह दिव्यांग है। महिला का नाम परवीन है और वह मोहल्ला बघारा, मुजफ्फरनगर, यूपी की रहने वाली है। 23 जुलाई को परवीन के परिवार वाले सुल्तानपुरी थाने पहुंचे। जहां उन्हें परवीन से मिलवाया गया। परवीन को पाकर परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार वालों ने दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन जब वह ढूंढ नहीं पाए तो उसे खोजने की उम्मीद खो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed