फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dispute between two parties over pig rearing shots fired one killed another injured real brother arrested

दिल्ली: सुअर पालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चलीं गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल, सगे भाई गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 09:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 09:36 PM IST
सार

मृतक की शिनाख्त विकास (35) के रूप में हुई है। वहीं घायल सुरेश (40) का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रॉकी और विक्की के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Dispute between two parties over pig rearing shots fired one killed another injured real brother arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में सुअर पालने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को गोली मार दी गई। हमले के बाद दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त विकास (35) के रूप में हुई है। वहीं घायल सुरेश (40) का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रॉकी और विक्की के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं, पुलिस ने मामले में चार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित संदीप चंदोलिया (34) का परिवार खेड़ा गांव के वाल्मीकि मोहल्ले में रहता है। वहीं आरोपी विक्की (33) का परिवार इनके पड़ोस में ही रहता है। संदीप की फर्श बाजार इलाके में सुअर के मीट की दुकान है। वह अपने घर पर सुअर पालता है। विक्की का परिवार इसका विरोध करता है। इस बात को लेकर दोनों परिवारों अप्रैल 2020 में विवाद हुआ था। दोनों परिवारों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई थी। उस समय पुलिस ने दोनों परिवारों की ओर से क्रॉस केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ दिनों बाद दोनों परिवार किसी बात पर एक दूसरे से भिड़ते ही रहते थे। इसको लेकर पुलिस को सूचना भी दी जाती थी। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में कई बार दोनों परिवार के लोगों को गिरफ्तार भी किया। आरोप है कि रविवार रात को एक बार फिर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। देर रात करीब 10.56 बजे झगड़े की पीसीआर कॉल की गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर शांत किया और वापस भेज दिया। पुलिस के जाने के बाद भी दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा। आरोप है कि देर रात करीब 12.30 बजे एक बार फिर दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। विक्की और उसके भाई रॉकी ने गोलियां चला दीं। दोनों को गोली लगने की सूचना के बाद देर रात करीब 1.00 बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

संदीप के रिश्तेदार विकास और सुरेश को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। विकास के कंधे में गोली लगी थी, वहीं विकास के पेट में गोली लगने का पता चला। अस्पताल में विकास को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं सुरेश का इलाज जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर बाकी आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने अभी चार और आरोपियों की पहचान कर ली है।


संदीप ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
संदीप और उसके परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रविवार रात को पहले जब झगड़ा हुआ था। पुलिस उसी समय कोई एक्शन लेती तो शायद बात इतनी नहीं बढ़ती। परिजनों का आरोप है कि झगड़े के दौरान पुलिस को बताया गया था कि विक्की और उसके परिवार के इरादे ठीक नहीं लग रहे। लेकिन पुलिस ने इसके बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। देर रात को आरोपियों ने जबरन झगड़ा कर गोली चला दी। अब पुलिस मामले की जांच कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed